लखनऊ में दलित छात्रा रेप केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार
Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस का सख्त तेवर एक बार फिर देखने को मिला है। पुलिस ने बंथरा थानाक्षेत्र में दलित युवती के साथ दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुछ आरोपी अभी फरार हैं जिनकी पुलिस तेजी से तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में आरोपी ललित को पैर में गोली लगी, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। पुलिस ने इसे अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके पास से पुलिस ने तमंचा और मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। इस दौरान तीसरा आरोपी भाग निकला।
डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि शनिवार देर रात हरौनी रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो लोगों को रुकने को कहा गया । पुलिस को देख दोनों भागने लगे। भागते समय उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चला दी। गोली एक आरोपी के पैर में जा लगी। गोली लगते ही वह गिर गया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की गईं हैं। जल्द ही इसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, बंथरा क्षेत्र की रहने वाली एक दलित छात्रा अपने घर से निकली थी। घर से कुछ दूर जाने पर उसे 4 लड़कों ने घेर लिया। उसके लाख मना करने पर भी वे नहीं मानें और चारों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। विशाल गुप्ता, राजेंद्र कश्यप उर्फ बाबू, मेराज, ललित कश्यप और शिव कश्यप ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता जब घर लौटी तो परिजनों को पूरी बात बताई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई में जुट गई।












Click it and Unblock the Notifications