Prayagraj Protest Updates: अभ्यर्थियों के आगे झुका आयोग, वन डे वन शिफ्ट को मंजूरी
Uttar Pradesh Lok Sewa Latest News In Hindi: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आगे झुकना ही पड़ा। आयोग ने यूपी पीसीएस प्री और आरओ एआरओ की परीक्षा वन डे वन शिफ्ट में कराने को मंजूरी दे दी है। आयोग ने गुरुवार को बैठक कर यह फैसला लिया। छात्र पिछले चार दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। गुरुवार सुबह आंदोलन उग्र हो गया था और तनाव की स्थिति बन गई थी।
आयोग ने बैठक में अभ्यर्थियों की मांगे मानते हुए पीसीएस प्री की परीक्षा एक दिन में कराने का निर्णय लिया हैं। वही आरओ एआरओ की परीक्षा स्थगित कर दी है। इसके साथ की एक समिति का गठन किया गया है जो परीक्षा के प्रारूप पर निर्णय लेगी।

बतादें की उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 41 जिलों के दो दिन 7 और 8 दिसंबर को परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। आयोग ने कहा था कि एक दिन में पांच लाख परिक्षार्थियों को परीक्षा में बैठाया जाना चाहिए। ये परीक्षाएं केवल सरकारी संस्थानों में ही आयोजित की जानी चाहिए, यूपीपीएससी के बाहर छात्रों के प्रदर्शन के बीच बोर्ड की बैठक चल रही थी। प्रदर्शन पर राजनीति खासी गरमाई रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा अध्यक्ष मायावती से लेकर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया।












Click it and Unblock the Notifications