UP LS Polls 2024: वाराणसी में INDIA गठबंधन के नेता नजरबंद क्यों? PM मोदी के प्रतिद्वंदी अजय राय का आरोप

UP Lok Sabha Election 2024 7th Phase Voting: लोकसभा चुनाव के अन्‍ति‍म यानी सातवें चरण के मतदान शनिवार सुबह 7 बजे से जारी हैं। दोपहर एक बजे तक करीब यूपी में 39.91 फीसदी मतदान हुए हैं। यूपी की हॉट सीट वाराणसी से बीजेपी उम्मीदवार पीएम नरेंद्र मोदी के प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया क‍ि वाराणसी लोकसभा में प्रशासन द्वारा इंडिया गठबंधन के नेताओं/कार्यकर्ताओं को घर पर नजरबंद करके मतदान को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। अभी कांग्रेस पार्षद दल के नेता गुलशन अली को नजरबंद किया गया है।

Congress Ajay Rai

राय ने आगे कहा क‍ि मेरे पूछने पर कि ऐसा क्यों हुआ है? मुझे कोई भी समुचित जवाब नहीं मिला। चुनाव आयोग को संबोधित करते हुए एक्‍स (ट्व‍िटर) पर ल‍िखा क‍ि कृपया! यह संज्ञान लें कि INDIA गठबंधन के लोगों को चिन्हित करके ऐसा क्यों किया जा रहा है?

UP की हॉट सीट है वाराणसी

  • बीजेपी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • कांग्रेस (इंडिया गठबंधन)- प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

क्यों कहते है वाराणसी को हॉट सीट
1991 में पहली बार राम मंदिर के नायक श्रीशचंद्र दीक्षित ने बीजेपी को जीत दिलाई थी। 2004 और 2009 के चुनावों में यह सीट कांग्रेस और बीजेपी के बीच रही। 2004 में कांग्रेस के राजेश कुमार मिश्रा ने यह सीट झटक ली, जबकि 2009 में बीजेपी के मुरली मनोहर जोशी ने भगवा लहरा द‍िया। वाराणसी लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबले हमेशा ही दिलचस्प रहे हैं, खासकर 2014 और 2019 के चुनावों में जब नरेंद्र मोदी ने यहां से चुनाव लड़ा और यह सीट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया का केंद्र बन गई।

संसदीय चुनाव परिणाम

  • 1991: बीजेपी के श्रीशचंद्र दीक्षित जीत
  • 2004: कांग्रेस के राजेश कुमार मिश्रा जीत
  • 2009: बीजेपी के मुरली मनोहर जोशी जीत
  • 2014 और 2019: नरेंद्र मोदी की भारी जीत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+