यूपी लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा अध्‍यक्ष भूपेंद्र बोले- 4 जून के बाद राहुल गांधी करेंगे कांग्रेस खोजो यात्रा

लोकसभा चुनाव 2024 में राजनीति पार्टियों के दिग्गज नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। भाजपा चुनाव में 400 पार का आंकड़ा पार करने के लिए युद्ध स्‍तर पर प्रचार कर रही है।

वहीं सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा भारतीय जनता पार्टी पांचवे चरण में यूपी की जिन 14 सीटों पर मतदान हुआ उन सभी सीटों पर भाजपा की भारी मतों से जीत होगी।

Bhupendra Singh

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा राहुल गांधी की वापसी का टिकट बन चुका वे पराजित हो चुके हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा 4 जून के बाद राहुल गांधी देश में कांग्रेस खोजो यात्रा पर निकलने वाले हैं।

इसके साथ उन्‍होंने कहा भूपेंद्र सिंह चौधरी अमेठी में कांग्रेस का इको सिस्टम खत्म हो चुका है, वहां दोबारा कमल खिल रहा है।

उत्‍तर प्रदेश के भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा यूपी की सभी 80 सीटों पर जनता ने कमल खिलाने का मन बना लिया है। जनता अपने मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है। उनके बीच का गठबंधन अटूट और अजेय है। जिससे सपा, कांग्रेस और इंडी गठबंधन हताश और निराश है। उनके नेताओं के पास कोई नीति नहीं है। उन्‍होंन कहा सपा और कांग्रेस की नीयत में खोट है। उनका एकमात्र एजेंडा खुद के परिवार को ही पोषण देना है।

भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा सपा और कांग्रेस की जनसभाओं में गुंडो का जमावाड़ा जुट रहा है। उन्‍होंने कहा अराजकता का आलम ऐसा है कि युवराज रैलियां नहीं कर पा रहे हैं। आज चुनाव में विपक्ष को बस्ते लगाने के लिए भी कार्यकर्ता नहीं मिले। हताशा ऐसेी है कि इंडी गठबंधन के नेता और समर्थक भी वोट देने तक के लिए नहीं निकले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+