Exclusive Interview: सांसद रवि किशन ने कहा- पीएम मोदी और सीएम योगी के एक-एक कार्यों का ऋण चुकाने का समय
Gorakhpur MP Ravi Kishan Shukla Exclusive Interview: लोकसभा चुनाव अंतिम चरण की ओर अग्रसर है। इस चुनाव में एक ऐसी सीट है जिस पर देश व दुनिया की नजर है। नजर इसलिए हैं क्यों कि यह सीट किसी और की नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की है। इस सीट पर बीजेपी ने दोबारा फिल्म स्टार रवि किशन पर अपना भरोसा जताया है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने विकास कार्यों सहित कई मुद्दों पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला से खास बातचीत की।
आजादी के बाद हुआ ऐतिहासिक कार्य सांसद रवि किशन ने कहा कि आज गोरखपुर की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी की योजनाओं ने यहां की तस्वीर बदली है। आज यहां सडकों का जाल है। उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं हैं। बेहतर शिक्षा व्यवस्था है। गोरखपुर में आजादी के बाद से अब तक जितना कार्य हुआ है वह पहले कभी नहीं हुआ। यहां एक लाख करोड़ की केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का कार्य हुआ है और हो रहा है।

अभी और होगा कार्य सांसद ने कहा कि अभी जो भी विकास कार्य हुए है वो सिर्फ पचास प्रतिशत हैं। महराज जी के मार्गदर्शन में शेष कार्य योजना बद्ध तरीके से होंगे।
Recommended Video
ये ठगबंधन हैं इन लोगों ने देश को लूटने का काम किया है सांसद रवि किशन ने कहा कि यह गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है। इन्होंने देश को लूटने का काम किया है। देश को जाति पाति के नाम पर बांटने का काम किया है। तुष्टीकरण की राजनीति की है। चुनाव के बाद ये सब गायब हो जाएंगे।
पीएम मोदी ने गरीबों के हित में किया कार्य सांसद रवि किशन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने ऐतिहासिक विकास किया है। समाज के हर वर्ग का विकास हुआ है। खासकर गरीबों का। आज केंद्र सरकार ने लोगों को रहने के लिए घर, खाने के लिए राशन, रोजगार की व्यवस्था की है। इतना ही नहीं इलाज के लिए उत्तम व्यवस्था की गयी है। आयुष्मान कार्ड से आज गरीब जन अपना इलाज आसानी से करा सकते हैं। निषाद व दलित समाज को भी आवास सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं।
सेवक के रुप में करता हूं कार्य सांसद रवि किशन ने कहा कि यह मुख्यमंत्री की गद्दी है। गोरक्षनाथ बाबा की भूमि है। मैं सेवक के रुप यहां की जनता की सेवा कर रहा हूं।
गोरखपुर गरीबी रेखा से उठा ऊपर सांसद रवि किशन ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। इसमें गोरखपुर भी शामिल है। गरीबों के लिए बहुत कुछ हुआ है।
अकेले मोदी जी के सामने 26 दल सांसद ने कहा कि देश में यह गंभीर चुनाव हो रहा है। अकेले मोदी जी को रोकने के लिए 26 दल खड़े हैं।
शिक्षा और ज्ञान का बना हब
सांसद ने कहा कि योगी जी ने चप्पा- चप्पा हर ईंट यहां रखा है। मच्छर माफियाओं का सफाया किया है। रोजगार दिलाया है। आध्यात्म और ज्ञान का केंद्र बना है।एजूकेशन का हब बना है। फिल्मों की शूटिंग होती है। उद्योग को बढ़ावा मिला है। रोजगार का सृजन हुआ है।
जनता से अपील
सांसद रवि किशन ने गोरखपुर की जनता से अपील करते हुए कहा कि यह समय मोदी-योगी जी का कर्ज चुकाने का है।आप दोनों निस्वार्थ संत हैं। अब हमारा समय आ गया है जो मोदी जी ने किया है जो योगी जी ने किया है एक-एक कार्य का कर्ज चुकाना है। एक जून को सभी वोट करें। चार सौ पार का नारा तभी सार्थक होगा। ऐतिहासिक मत हम अपने प्रधानमंत्री के झोली में डालेंगे। सभी से आग्रह करता हूं कि वोट जरुर दें और पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं ताकि विकास का क्रम बना रहे।












Click it and Unblock the Notifications