UP Liquor Policy 2025: बीयर और शराब की जंग खत्म! कल से अब एक ही दुकान पर मिलेगा सब कुछ

UP Liquor Policy 2025: उत्तर प्रदेश में शराब की बिक्री को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 अप्रैल से अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानें अलग-अलग नहीं होंगी, बल्कि एक ही दुकान पर दोनों चीजें उपलब्ध होंगी। इस नए नियम के कारण प्रदेश में शराब की दुकानों की संख्या में भारी कमी आएगी। सरकार की नई आबकारी नीति के तहत अब प्रदेश में कुल 3,171 शराब की दुकानें कम हो जाएंगी।

अब तक यूपी में अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानों को अलग-अलग लाइसेंस दिए जाते थे। लेकिन इस बार ई-लॉटरी के जरिए नई दुकानें अलॉट की गई हैं और दुकानों के कंपोजिट (संयुक्त) होने का प्रावधान किया गया है। इसका मतलब यह है कि अब अंग्रेजी शराब और बीयर दोनों एक ही दुकान पर बेची जाएंगी।

up-liquor-policy-2025-beer-and-whisky

कंपोजिट दुकानों से बदलेगी व्यवस्था

प्रदेश में पहले अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानों की संख्या कुल 12,533 थी। इसमें 6,563 अंग्रेजी शराब की और 5,970 बीयर की दुकानें थीं। लेकिन नई नीति लागू होने के बाद अब इनकी कुल संख्या घटकर 9,362 रह जाएगी। इन दुकानों पर बीयर, अंग्रेजी शराब और वाइन एक ही जगह मिलेंगी, जबकि देसी शराब की दुकानें अलग रहेंगी।

सरकार का मानना है कि इस बदलाव से शराब बिक्री को लेकर पारदर्शिता आएगी और दुकानों की अव्यवस्था को कम किया जा सकेगा। वहीं, दुकानदारों का कहना है कि उन्हें नई दुकानों में शिफ्ट करने और स्टॉक मैनेज करने में कुछ वक्त लग सकता है।

नई आबकारी नीति में शराब की दुकानों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देसी शराब की दुकानें, कंपोजिट दुकानें और मॉडल शॉप पहले की तरह ही सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगी। वहीं, बार रात 12 बजे तक खुले रहेंगे।

कुछ दुकानों पर 31 मार्च तक मिलेंगे ऑफर

नई नीति लागू होने से पहले कई दुकानों पर पुराने स्टॉक को खत्म करने के लिए ऑफर दिए जा रहे हैं। कुछ दुकानदार ग्राहकों को "तीन बोतल खरीदने पर एक मुफ्त" और "दो के साथ एक मुफ्त" जैसे ऑफर दे रहे हैं।

आबकारी विभाग के अनुसार, 31 मार्च की रात तक सभी दुकानों को नया स्टॉक भरना होगा। इसके लिए अस्थाई अनुमति दी गई है और बाद में स्थाई लाइसेंस जारी किए जाएंगे।

नई नीति से क्या होगा असर?

  • शराब की दुकानों की संख्या घटेगी, जिससे अव्यवस्था कम होगी।
  • अब अंग्रेजी शराब और बीयर के लिए अलग-अलग दुकानें नहीं होंगी।
  • नई दुकानों के शिफ्ट होने से कुछ दिनों तक कुछ ब्रांड्स की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है।
  • बार और मॉडल शॉप के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+