UP Legislative Assembly: स्पीकर ने विधायक को विधानसभा में थूकते देखा, कहा- 'गलती खुद स्वीकार कर लें वरना...'
UP Legislative Assembly: उत्तर प्रदेश विधानसभा में पान मसाला खाने के बाद थूकने का मामला सामने आया है। इस खबर के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गुस्से में नजर आए।
उन्होंने तत्काल वहां जाकर उस दाग को साफ कराया। दरअसल, स्पीकर सतीश महाना ने एक गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि, आज सुबह उन्हें जानकारी मिली कि विधानसभा हॉल में कुछ विधायक पान मसाला खाने के बाद थूके हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कराया साफ
इस खबर के बाद विधानसभा स्पीकर गुस्से में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, "आज सुबह मुझे जानकारी मिली कि हमारी विधानसभा हॉल में कुछ सदस्य पान मसाला खाने के बाद थूके हैं। तो मैंने जाकर उसे साफ किया।"
ये भी पढ़ें Yogi Adityanath Net Worth: महाकुंभ में UP को मालामाल बनाने वाले CM योगी कितने अमीर? कितनी कारों का कलेक्शन?
स्पीकर ने विधायक को थूकते देखा
स्पीकर ने आगे कहा कि, 'मैंने वीडियो में उस विधायक को देखा है, लेकिन मैं किसी व्यक्ति को अपमानित नहीं करना चाहता, इसलिए उनका नाम नहीं ले रहा हूं। मैं सभी सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि अगर वे किसी को ऐसा करते हुए देखें, तो उन्हें रोके... हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस विधानसभा को साफ रखें।'
ये भी पढ़ें UP Government Scheme: योगी सरकार का शिक्षकों को तोहफा! सरकार ने बढ़ाया सहायता फंड, मिलेगा आर्थिक सहारा
विधायकों ने साफ-सफाई रखने की अपील की
सतीश महाना ने आगे कहा, "अगर उस विधायक को लगता है कि उसने यह किया है, तो वह आकर मुझसे यह बात स्वीकार करें, यह अच्छा होगा, वरना मैं उन्हें बुलाऊंगा।" महाना ने सदस्यों से साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications