Yogi Adityanath Net Worth: UP के CM योगी कितने अमीर? 10 साल में कितनी बढ़ी संपत्ति? जानें कार कलेक्शन
Yogi Adityanath Net Worth: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज(5 जून) अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने लिखा कि योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश को बदलने के लिए अच्छा प्रयास किए हैं, जिससे राज्य के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन बधाईंयां दी। कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं दीर्घायु जीवन होने की भी शुभकामनाएं।
आपको बता दें कि डबल इंजन की यूपी सरकार में महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) से 3 लाख करोड़ रुपये का कारोबार मिला और GDP में 1% की वृद्धि हुई। इस सफलता के पीछे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व महत्वपूर्ण रहा है। अब सवाल उठता है कि प्रदेश को आगे बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुद की संपत्ति कितनी है? क्या उनके पास कोई कार है? उनकी सैलरी कितनी है? आइए जानते हैं...

Yogi Adityanath Real Name: योगी आदित्यनाथ का असली नाम क्या?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में अजय सिंह बिष्ट के रूप में हुआ था। उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित में स्नातक (B.Sc) किया। बचपन से ही उनका रुझान हिंदू धर्म और आध्यात्मिकता की ओर था, जिससे वे बाद में गोरखपुर के गोरखनाथ मठ से जुड़े।
Yogi Adityanath Political Journey: संन्यास और राजनीतिक प्रवेश
1994 में, योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मठ के महंत अवैद्यनाथ के शिष्य के रूप में संन्यास ग्रहण किया। 1998 में, वे गोरखपुर लोकसभा सीट से सबसे कम उम्र (26 वर्ष) के सांसद बने और लगातार पांच बार इस पद पर रहे। 19 मार्च 2017 को, उन्होंने उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और 2022 में दोबारा इस पद पर निर्वाचित हुए।
Yogi Adityanath Net Worth: कितने अमीर योगी आदित्यनाथ?
एडीआर (Association for Democratic Reforms) की रिपोर्ट के अनुसार, एडीआर के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ के पास कुल संपत्ति 95,98,053 रुपये है। नकद 22,000 रुपये है। अचल संपत्तियों शून्य हैं। वहीं, देनदारियों की बात करें तो, सीएम योगी आदित्यनाथ की कोई भी देनदारी नहीं है। उनके पास अपनी कोई निजी जमीन या घर नहीं है। साथ ही, उनके पास 75,000 रुपये मूल्य के आभूषण हैं, जिसमें 49,000 रुपये के कान के कुंडल और 26,000 रुपये की सोने की चेन शामिल है।
2014 से 2024 में कितना बदलाव?
माइनेता के अनुसार, 2014 में योगी आदित्यनाथ ने अपने हलफनामें में कुल संपत्ति 72 लाख दर्ज कराई। वहीं, 10 साल में सीएम योगी आदित्यनाथ की नेथवर्थ में कुछ खासा बदलाव नहीं दर्ज किया गया। 2024 के हलफनामें में संपत्ति में सिर्फ 23 लाख की बढ़त है, यानी 95 लाख रुपए।
Yogi Adityanath Car Collection: लग्जरी कारों का कलेक्शन!
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के पास निजी वाहन नहीं हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद, उन्हें आधिकारिक उपयोग के लिए मर्सिडीज-बेंज ML350 SUV प्रदान की गई, जिसकी कीमत लगभग 67 लाख रुपये है। इसके अलावा, उनके काफिले में टोयोटा फॉर्च्यूनर, टोयोटा इनोवा, और टाटा सफारी जैसी वाहन शामिल हैं। योगी आदित्यनाथ ने नई मर्सिडीज लेने के प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा उपयोग की गई मर्सिडीज को ही स्वीकार किया, जिससे बुलेटप्रूफिंग के खर्च में बचत हुई।
योगी आदित्यनाथ एक संन्यासी के रूप में सादगीपूर्ण जीवन जीते हैं। उनके पास निजी संपत्ति, जमीन या घर नहीं है, और वे सरकारी आवास में रहते हैं। उनकी संपत्ति और जीवन शैली उनके त्याग और समर्पण को दर्शाती है, जो सार्वजनिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रकट करती है।
मुख्यमंत्री के रूप में प्रमुख नीतियां और कार्य
- कानून-व्यवस्था सुधार: अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, एनकाउंटर पॉलिसी, और माफियाओं की संपत्तियों को जब्त करना।
- गोरक्षा और हिंदुत्व: गोरक्षनाथ मठ से जुड़े होने के कारण, हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल।
- "बुलडोजर नीति": अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई कर अपराधियों पर सख्त नियंत्रण।
- बुनियादी ढांचे का विकास: एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, और मेट्रो प्रोजेक्ट्स का विस्तार।
- महिला सुरक्षा: मिशन शक्ति और एंटी-रोमियो स्क्वाड जैसे अभियान।
- धार्मिक पर्यटन: अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, और वृन्दावन-वृज क्षेत्र का विकास।












Click it and Unblock the Notifications