Dhirendra Shastri:बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार को लेकर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने दिया यह बड़ा बयान
Pandit Dhirendra Shastri News Uttar Pradesh : पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की हिन्दू पदयात्रा इन दिनों उत्तर प्रदेश में है। पदयात्रा का आज 8 वां दिन है। सनातन धर्म को लेकर उनका एक बड़ा बयान सामने आई है।
UP News: झांसी में मेडिकल कॉलेज में आग की घटना पर योगी सरकार का एक्शन, प्रिंसिपल को हटाया, 3 कर्मचारी निलंबित
उन्होंने कहा कि यह समय एकजुट होने का है। तभी विसंगतियों पर विजय पाई जा सकेगी। जैसे आजादी के समय सब ने मिलकर अपना योगदान दिया था, ठीक उसी तरह अब आना होगा। हिंदुओं में जो जात पात की भावना है उसे खत्म करना होगा। छुआछूत की भावना को खत्म करना होगा। समान भाव के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। इस लड़ाई को मिलकर लड़ना होगा।

UP News: इजराइल में रोजगार के लिए उत्तर प्रदेश के कुशल श्रमिकों का हो रहा चयन, चल रहा भारत-इजराइल ड्राइव 3.0
उन्होंने कहा कि हमने देखा किस तरह बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार हुआ। उनका शोषण किया गया। उन्हें दबाया गया, कुचला गया। लेकिन अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए भी अगर हम एकजुट नहीं हुए तो जल्द ही भारत गुलाम हो जाएगा। बता दें कि इस पदयात्रा में अब तक कई बड़े चेहरों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इनमें बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त, द ग्रेट खली, भाजपा के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नाम शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications