UP Holi Advance Salary: सरकारी कर्मचारियों-पेंशनरों को होली से पहले ही एडवांस सैलरी, कब खाते में आएगी?
UP Holi Advance Salary: होली की खुशियों के बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बड़ा गिफ्ट दिया है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को एडवांस सैलरी का ऐलान किया है। फरवरी 2026 का वेतन और पेंशन 28 फरवरी 2026 को ही जारी किया जाएगा - यानी होली से पहले ही पैसा खाते में।
आमतौर पर फरवरी का वेतन मार्च के पहले सप्ताह में आता है, लेकिन इस बार होली की छुट्टियों को देखते हुए सरकार ने समय से पहले भुगतान का फैसला लिया है। इससे कर्मचारियों को त्योहार की खरीदारी, समान और अन्य जरूरतों के लिए कोई परेशानी नहीं होगी।

Yogi Government Holi 2026: क्यों लिया गया यह फैसला?
दरअसल, 1 मार्च 2026 रविवार को सामान्य अवकाश है। 2 मार्च को होलिका दहन (धुलंडी) का सार्वजनिक अवकाश है। होली 3 मार्च को मनाई जाएगी। इन छुट्टियों के कारण सामान्य प्रक्रिया में देरी हो सकती थी, इसलिए वित्त विभाग ने अग्रिम भुगतान की अनुमति दी। वित्त विभाग (वित्त लेखा अनुभाग-1) की ओर से शासनादेश जारी किया गया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू हो गया। यह आदेश सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण/प्राविधिक संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और कोषागार से पेंशन पाने वाले पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों पर लागू है।
UP Sarkari Karmchari: किस-किसको फायदा होगा?
- सरकारी कर्मचारी: लाखों राज्य कर्मचारी (शिक्षक, अधिकारी, क्लर्क आदि) को फरवरी का पूरा वेतन 28 फरवरी को मिलेगा।
- पेंशनर: पेंशन और पारिवारिक पेंशन भी इसी दिन जारी होगी।
- कुल मिलाकर प्रदेश के करीब 18 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा लाभ।
- त्योहार से पहले पैसा आने से होली की शॉपिंग, परिवार के साथ मनाने और अन्य खर्चों में आसानी होगी।
क्या ध्यान रखें?
- 28 फरवरी को वेतन-पेंशन क्रेडिट होने की उम्मीद है, लेकिन बैंक ट्रांसफर में थोड़ा समय लग सकता है।
- कुछ विभागों (जैसे जहां संपत्ति विवरण अपडेट नहीं) में छूट हो सकती है, लेकिन सामान्य कर्मचारियों के लिए यह लागू है।
- यह फैसला सिर्फ फरवरी 2026 के लिए है - नियमित तारीख मार्च से फिर शुरू होगी।
कर्मचारियों और पेंशनरों में इस फैसले पर खुशी का माहौल है। योगी सरकार का यह कदम होली पर एकदम फिट बैठता है!












Click it and Unblock the Notifications