Road Accident In UP: वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी गाजीपुर मार्ग पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमे अब तक 8 लोगों की मौत हुई है। उसमीकला मोड़ के पास डंपर ने श्रद्धालुओं से भरे पिकअप को टक्कर मार दी। जिससे यह हादसा हुआ।
गोरखपुर के बांसगांव के रहने वाले पिकअप सवार श्रद्धालु महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। मरने वालो में अमर सिंह (45) पुत्र शंभू सिंह हरदीचक थाना बांसगांव, नित्या सिंह (5) पुत्री अमर सिंह हरदीचक थाना बांसगांव, सुधा चौरसिया (55) पत्नी त्रिलोकी चौरसिया हरदीचक थाना बांसगांव, सुरेंद्र गुप्ता (54) पुत्र रामप्यारे गुप्ता हरदीचक थाना बांसगांव, लीलावती (40) पत्नी सिधु गुप्ता हरदीचक थाना बांसगांव, श्याम सुंदर (45) पुत्र शहजादे सिंह हरदीचक थाना बांसगांव, पुष्पा देवी (स्नेहलता) (40) पत्नी अजय यादव हरदीचक थाना बांसगांव, गुलाबी देवी (45) पत्नी रविंद्र यादव हरदीचक थाना बांसगांव शामिल है।

Smart Meter In UP: स्मार्ट मीटर लगाने के हैं ये बड़े फायदे, आप भी जान लीजिए इसका महत्व
हादसा इतना दर्दनाक था कि आस पास के लोग भी सदमे में आ गए। शवों को बिखरा देख स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस शवों के टुकड़ों को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तत्पश्चात पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बांसगांव में इस हादसे की खबर के बाद ही मातम छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।












Click it and Unblock the Notifications