UP health News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन, अस्पतालों में 24x7 एक्टिव रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

UP health News: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य भर के सभी सरकारी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। यह फैसला आगामी त्योहारों और प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के मद्देनज़र लिया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए डिप्टी सीएम ने निर्देश दिया कि सभी अस्‍पतालों में जरूरी इंतज़ाम समय रहते पूरे कर लिए जाएं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि दवाओं की उपलब्धता, इमरजेंसी सेवाओं की सक्रियता और मरीजों की भर्ती की प्रक्रिया को और बेहतर बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को अनावश्यक कारणों से छुट्टी नहीं दी जाएगी ताकि अस्पतालों में स्टाफ की कोई कमी न हो।

UP health News govt puts hospitals

इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी 24 घंटे सक्रिय

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर इसके लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से जिलों को पत्र जारी कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा गया है। निर्देश में कहा गया है कि आपातकालीन सेवाओं को पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जाए।

हर जिले में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की विशेष टीम गठित की जाएगी, जो 24 घंटे सेवाएं देने के लिए तैयार रहेगी। मरीजों को नज़दीकी सरकारी अस्पताल तक जल्द पहुंचाने के लिए 102, 108 और एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस पूरी तरह सक्रिय रखने को कहा गया है।

गर्मी से जुड़ी बीमारियों की दवाएं भरपूर हों

गर्मी के मौसम में लू, डिहाइड्रेशन और अन्य मौसमी बीमारियों की आशंका को देखते हुए अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। सभी जिला अस्पतालों को पहले से पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया है।

साथ ही, सांप और कुत्ते के काटने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए एंटी स्नैक वेनम और एंटी रैबीज वैक्सीन भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने के निर्देश हैं। पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी सेवाएं दिन-रात चालू रहनी चाहिए ताकि कोई भी जांच कार्य लंबित न रहे।

अस्पताल परिसरों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है। सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि बिजली आपूर्ति, जनरेटर की उपलब्धता, फायर सेफ्टी और भवन की मजबूती की जांच नियमित रूप से की जाए।

अस्पताल प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी तकनीकी खराबी की स्थिति में तुरंत सुधार हो और मरीजों को बिना किसी रुकावट इलाज मिलता रहे। इन सभी कार्यों की मॉनिटरिंग उच्च स्तर से की जाएगी।

तीमारदारों और मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था

स्वास्थ्य विभाग ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ आए तीमारदारों को गर्मी से राहत दी जाए। सभी वार्डों, रैन बसेरों और प्रतीक्षालयों में कूलर या एसी की व्यवस्था की जाएगी।

साथ ही, ठंडा और साफ पीने का पानी, छायादार स्थान और आरामदायक बैठने की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। मरीजों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन दिया जाए, इसके लिए खानपान की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश हैं।

डिप्टी सीएम ने यह भी कहा है कि अस्पताल परिसरों की स्वच्छता किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। वार्ड, शौचालय, रसोई और परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। कचरा प्रबंधन और संक्रमण नियंत्रण के सभी मानकों का सख्ती से पालन हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+