आज लखीमपुर खीरी जाएंगे राहुल गांधी, यूपी सरकार ने नहीं दी इजाजत

लखनऊ, अक्टूबर 06: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज लखीमपुर खीरी जाने वाला है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं के लिए लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत मांगी। हालांकि यूपी सरकार ने इस चिट्ठी का जवाब देते हुए कांग्रेस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को लखीमपुर जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

UP Govt denies permission to Congress delegation led by Rahul Gandhi to visit Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी जाने वाले कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट, चरणजीत चन्नी,भूपेश बघेल, केसी वेणुगोपाल शामिल हैं। यूपी सरकार ने राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को लखीमपुर खीरी इलाके का दौरा करने की अनुमति देने से इंकार करते हुए कहा कि जिले में धारा 144 लागू है, इसलिए आप अपना दौरा रद्द करें।

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी बुधवार को लखनऊ और फिर लखीमपुर खीरी जाना चाहते हैं ताकि वह हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट सकें। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से कहा है कि राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश के कई राजनीतिक दलों और पश्चिम बंगाल के एक प्रमुख दल (तृणमूल कांग्रेस) के नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी है, लेकिन कांग्रेस के नेताओं को अनुमति नहीं दी जा रही है। वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को भी दौरा करने की अनुमति दी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+