यूपी सरकार ने खोला पिटारा, ग्रेटर नोएडा को अस्पताल के साथ अन्य सेक्टर के लिए दी ये सौगातें
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद उत्तर प्रदेश की सरकार एक बार फिर एक्शन में आ चुकी है।। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे है। सीएम योगी ने चुनाव के बाद अब कैबिनेट की बैठक की जिसमें उन्होंने कुछ अहम फैसले लिये।
योगी सरकार ने स्वाथ्य और शिक्षा को लेकर कई बड़े ऐलान किया। जिसमें ग्रेटर नोएडा को नया अस्पताल देने का ऐलान किया है। इसके अलावा हेल्थ सेक्टर को कई सौगातें दी हैं।

कैबिनेट की बैठक मेंयूपी कैबिनेट ने 41 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। यूपी कैबिनेट की बैठक में कुल 42 प्रस्ताव रखे गए थे ग्रेटर नोएडा में 500 बिस्तरों वाले नए अस्पताल के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
- ग्रेटर नोएडा में 500 बिस्तरों वाले नए अस्पताल के निर्माण को मंजूरी दे दी है। जिससे स्वास्थ्य सेवा को काफी बढ़ावा मिला है।
- राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा का 500 बेड का अस्पताल चिकित्सा शिक्षा विभाग को निशुल्क दिया गया।
- आईआईटी कानपुर में एक मेडिकल रिसर्च सेंटर और 500 बिस्तरों वाले सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए भी मंजूरी दी गई है।
हवाई पट्टी के विस्तार को मंजूरी
- लखीमपुर में हवाई पट्टी के विस्तार को मंजूरी दी गई, जिसके लिए 655 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जाएगी, जिसकी लागत 271 करोड़ रुपये होगी।
- शिक्षा के क्षेत्र में, बरेली में फ्यूचर यूनिवर्सिटी और गाजियाबाद में एचआरआईटी यूनिवर्सिटी को हरी झंडी दी गई।
बिजली और ऊर्जा परियोजनाएं
- ओबरा में दो बिजली संयंत्रों की लागत 11,705 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 13,005 करोड़ रुपये करने को मंजूरी दी गई।
- बलिया के रसड़ा में ट्रांसमिशन सब-स्टेशन की लागत 537 करोड़ रुपये कर दी गई। वित्तीय गारंटी और मुआवजा
- हुडको से लिए गए 1000 करोड़ रुपये के ऋण की गारंटी सरकार देगी।
- नोएडा में जेवर हवाई अड्डे के लिए अधिग्रहित भूमि के लिए किसानों को मुआवजा देने के लिए धनराशि को मंजूरी दी गई।












Click it and Unblock the Notifications