UP News: उत्तर प्रदेश में कैसे तैयार होंगे 10 लाख युवा उद्यमी? जानिए सीएम योगी का खास प्लान

Mukhyamantri Yuva Udyami Yojna News Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत गोरखपुर व बस्ती मंडल के 2500 लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपये का ऋण तथा ओडीओपी के अंतर्गत दोनों मंडलों के 2100 प्रशिक्षणार्थियों को टूलकिट वितरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना 24 जनवरी 2025 को प्रारंभ की। अभी लगभग सवा महीने हुए हैं। इससे पूरे वर्ष भर में एक लाख नए उद्यमियों को जोड़ना था, लेकिन अभी तक ही 2लाख 54 हजार 794 आवेदन आ चुके हैं। यही स्कीम की लोकप्रियता है। इसमें से एक लाख आवेदन बैंकों को भेज दिए गए हैं। 24 हजार लाभार्थियों को 931 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत हो गया है और 10,500 लाभार्थियों को 410 करोड़ रुपये वितरण भी किया जा चुका है। गोरखपुर व बस्ती मंडल के 1440 लाभार्थियों को 67.14 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत करते हुए 575 लाभार्थियों को 25.80 करोड़ का ऋण पहले वितरित किया जा चुका है। आज 2500 लाभार्थियों को 100 करोड़ ऋण वितरण की व्यवस्था की गई है।

cm yogi

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से भाजपा सरकार ने प्रदेश के अंदर 10 लाख नए युवा उद्यमी को तैयार करने के अभियान को अपने हाथ में लिया है।

सीएम ने कहा कि आज गोरखपुर व बस्ती के सातों जनपद (गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर) के युवाओं को ऋण वितरित किया गया। सीएम ने कहा कि जब हम यह स्कीम बना रहे थे, तभी आपकी ऊर्जा पर विश्वास था। हमें पता था कि आपके पास विजन है, उसे धरातल पर उतारने के लिए पूंजी की आवश्यकता है। कई नौजवान स्टार्टअप-कारोबार प्रारंभ करना चाहते, लेकिन पूंजी का अभाव होता है। हमने तय किया कि उसकी मजबूरी को मजबूरी नहीं रहने देंगे, बल्कि उसके विजन को धरातल पर उतारेंगे।

सीएम ने कहा कि उपराष्ट्रपति के हाथों मुख्यमंत्री युवा उद्यमी स्कीम का पोर्टल प्रारंभ कराया। इसमें हमने व्यवस्था दी कि एक वर्ष में एक लाख नए उद्यमी, पांच लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराएंगे। 10 प्रतिशत तक मार्जिन मनी भी सरकार उपलब्ध कराएगी। अनुसूचित जाति-जनजाति, महिला व अतिपिछड़ी जाति के लिए अतिरिक्त सुविधा का प्रावधान किया गया है। यह लोग भी आज इस कार्यक्रम के साथ जुड़े हैं। नए कार्य करने वालों को सरकार नया अवसर देगी। सरकार ने 1000 करोड़ रुपये दिया है औऱ कहा है कि केवल 31 मार्च तक प्रदेश भर के नए युवा उद्यमी तैयार करने के लिए इसका उपयोग कीजिए। पहली अप्रैल से फिर एक हजार करोड़ रुपये मिलने वाले हैं, जिससे एक लाख नए युवा उद्यमी पैदा होंगे।

ni
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+