"संविधान और दलित विरोधी है भाजपा, गृह मंत्री को मिले ...," सपा ने राष्ट्रपति से की यह मांग
Gorakhpur News: गृह मंत्री अमित शाह के बाबा भीम राव अंबेडकर पर दिए गए बयान से विपक्षियों में आक्रोश है। इसी क्रम में गोरखपुर समाजवादी पार्टी ने अपना विरोध जताया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कुछ इस तरह अपना विरोध जताया।
जिलाध्यक्ष, ब्रजेश कुमार गौत्तम ने कहा कि भाजपा का नजरियाँ पहले से ही बाबा साहेब अम्बेडकर व उनके विचारधारा के खिलाफ व संविधान विरोधी रहा है। जिसको भाजपाइयों ने सदन में उजागर कर दिया। 2024 लोक सभा आम चुनाव में अगर देश के लोगो ने भाजपा को 400 सौ पार करा दिया होता तो आज बाबा साहब का संविधान खत्म हो गया होता।

लोक सभा चुनाव में भाजपा नेताओं द्वारा दिया गया बयान इस तरफ इंगित करता है कि भाजपा संविधान,वंचित, दलित ,आदिवासी, पिछड़े एवं अल्पसंख्यकों सहित सभी के हित में कार्य करने वाले बाबा साहेब डाक्टर अम्बेडकर की सबसे बड़ी विरोधी है।
इसी संदर्भ में हम देश के महामहिम राष्ट्रपति , से यह मांग करते हैं कि बाबा साहेब अंबेडकर जी के खिलाफ नफरत भरी राजनीति को देखते हुए देश के गृह मंत्री के खिलाफ कठोर कार्यवाही करें। जिससे देश के वंचित,दलित, आदिवासी पिछड़ों एवं अल्पसंख्यक समाज को सम्मान वढ़ सके।
समाजवादी पार्टी का मूल सिद्धांत बाबा साहब अंबेडकर जी के विचारो एवं संविधान की सुरक्षा के लिए है।
हम समाजवादी अपने अंतिम क्षण तक बाबा साहब के आदर्शों एवं सविधान के मूल विचारों के लिए लड़ते रहेगें।












Click it and Unblock the Notifications