Indian Railway: अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का बदला मार्ग, ये रहेंगी निरस्त
Indian Railway News: रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी मंडल के औंड़िहार-भटनी रेल खंड के दुल्लहपुर-जखनियां-सादात स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में 14 से 23 मार्च, 2025 तक प्री नॉन इंटरलॉक कार्य एवं 24 से 26 मार्च, 2025 तक नॉन इंटरलॉक कार्य एवं 26 मार्च, 2025 को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन, निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन तथा नियंत्रण/पुनर्निधारण निम्नवत् किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन-
- अहमदाबाद से 23 मार्च, 2025 को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-औंड़िहार-मऊ के स्थान परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-फेफना-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
- गोरखपुर से 24 मार्च, 2025 को चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मऊ-औंड़िहार-वाराणसी के स्थान परिवर्तित मार्ग मऊ-फेफना-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
- बान्द्रा टर्मिनस से 24 मार्च, 2025 को चलने वाली 19091 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-औंड़िहार-मऊ के स्थान परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-फेफना-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।

- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 23 मार्च, 2025 को चलने वाली 01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग जौनपुर-औंड़िहार-मऊ के स्थान परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-फेफना-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
- मऊ से 25 मार्च, 2025 को चलने वाली 01124 मऊ-पुणे विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मऊ-औंड़िहार-जौनपुर के स्थान परिवर्तित मार्ग मऊ-फेफना-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
निरस्तीकरण-
- मऊ एवं दोहरीघाट से 14 एवं 15 मार्च, 17 से 22 मार्च तथा 24 से 26 मार्च, 2025 तक चलने वाली 65134/65133 मऊ-दोहरीघाट-मऊ मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
- बनारस एवं वाराणसी सिटी से 24 से 26 मार्च, 2025 तक चलने वाली 55138/55137 बनारस-भटनी-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 25 मार्च, 2025 को चलने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- बनारस से 26 मार्च, 2025 को चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट आरिजिनेशन-
- लखनऊ जं. से 13 से 22 मार्च, 2025 तक चलने वाली 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ से वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
- वाराणसी सिटी से 14 से 23 मार्च, 2025 तक चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ से चलायी जायेगी। यह गाड़ी वाराणसी सिटी से मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।
- लखनऊ जं. से 23 से 25 मार्च, 2025 तक चलने वाली 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर गोरखपुर में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
- वाराणसी सिटी से 24 से 26 मार्च, 2025 तक चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर गोरखपुर से चलायी जायेगी। यह गाड़ी वाराणसी सिटी से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
- प्रयागराज रामबाग से 14 से 22 मार्च तक तथा 24 से 26 मार्च, 2025 तक चलने वाली 65132 प्रयागराज रामबाग-मऊ मेमू गाड़ी मऊ के स्थान पर औंड़िहार में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी औंड़िहार से मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।
- मऊ से 14 से 21 मार्च तक तथा 23 से 26 मार्च, 2025 तक चलने वाली 65131 मऊ-प्रयागराज रामबाग मेमू गाड़ी मऊ के स्थान पर औंड़िहार से चलायी जायेेगी। यह गाड़ी मऊ से औंड़िहार के मध्य निरस्त रहेगी।
- छपरा से 24 से 26 मार्च, 2025 तक चलने वाली 15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ से वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
- वाराणसी सिटी से 24 से 26 मार्च, 2025 तक चलने वाली 15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ से चलायी जायेगी। यह गाड़ी वाराणसी सिटी से मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।
- गोरखपुर से 24 से 26 मार्च, 2025 तक चलने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ से वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी।
- वाराणसी सिटी से 24 से 26 मार्च, 2025 तक चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ से चलायी जायेगी। यह गाड़ी वाराणसी सिटी से मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।
नियंत्रण/पुनर्निर्धारण-
- सीतामढ़ी से 20 एवं 21 मार्च, 2025 को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मार्ग में 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
- मऊ से 25 मार्च, 2025 को चलने वाली 22539 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मऊ से 100 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जायेगी।
- अहमदाबाद से 19 एवं 20 मार्च, 2025 को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस मार्ग में 40 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।
-
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया! -
Ayushi Singh कौन हैं? Vande Bharat Train में ऐसा क्या खाया, जो भयानक सूजे होंठ? बेटा भी बीमार, कटघरे में IRCTC -
War Lockdown Notice क्या है? भारत में क्यों होने लगा सरकारी नोटिस Viral? पर्दे के पीछे का सच करेगा परेशान?












Click it and Unblock the Notifications