Indian Railway: गोरखपुर-आसनसोल, कटिहार- अमृतसर सहित ये ट्रेनें होली पर यात्रियों को राह बनाएंगी आसान
Holi Special Trains List Indian Railway News Utttar Pradesh: भारतीय रेलवे ने होली पर्व के मद्देनजर खास तैयारी कर ली है। अभी से कई होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। इसी क्रम में गोरखपुर - आसनसोल, कटिहार- अमृतसर सहित कई स्पेशल ट्रेनें यात्रियों की राह आसान बनाएंगी ।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि 05734 कटिहार-अमृतसर होली विशेष गाड़ी 06 से 27 मार्च,2025 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को कटिहार से 11.40 बजे प्रस्थान करेगी।

इसके साथ ही रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये 05090 गोरखपुर-हावड़ा एकल यात्रा त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन गोमतीनगर से 09 मार्च,2025 को एकल यात्रा के लिये किया जायेगा।
05090 गोरखपुर-हावड़ा एकल यात्रा त्यौहार विशेष गाड़ी 09 मार्च,2025 को गोरखपुर से 11.15 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 12.20 बजे, सीवान से 13.25 बजे, छपरा से 14.50 बजे, हाजीपुर से 16.00 बजे, मुजफ्फरपुर से 16.50 बजे, समस्तीपुर से 17.55 बजे, बरौनी से 19.35 बजे, झाझा से 21.50 बजे, जसीडीह से 22.27 बजे, मधुपुर से 22.52 बजे तथा चितरंजन से 23.34 बजे, दूसरे दिन आसनसोल से 00.15 बजे, दुर्गापुर से 01.00 बजे, बर्द्धमान से 02.02 बजे तथा बण्डेल से 03.32 बजे छूटकर हावड़ा 05.00 बजे पहुंचेगी ।












Click it and Unblock the Notifications