Indian Railway: गोरखपुर -लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के फेरों की बढ़ी संख्या, देखे डिटेल
Holi Special Train News Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार पर यात्रियों की सुविधा हेतु 05325/05326 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन गोरखपुर से 11 से 22 मार्च, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13 से 24 मार्च, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं सोमवार को 04 फेरों के लिए चलायी जायेगी।
05325 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस त्यौहार विशेष गाड़ी 11 से 22 मार्च, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को गोरखपुर से 19.00 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 19.40 बजे, मनकापुर से 21.10 बजे, अयोध्या धाम जं. से 22.05 बजे, दूसरे दिन प्रयागराज जं. से 01.50 बजे, गोविन्दपुरी से 05.30 बजे, उरई से 07.20 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी से 10.20 बजे, बीना से 12.35 बजे, रानी कमलापति से 15.25 बजे, खण्डवा से 19.43 बजे, भुसावल से 21.55 बजे, तीसरे दिन नासिक रोड से 01.13 बजे, ईगतपुरी से 02.30 बजे, कल्याण से 04.03 बजे तथा ठाणे से 04.23 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 06.50 बजे पहुंचेगी।

Indian Railway: मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली के यात्रियों की राह बनाएगी आसान
वापसी यात्रा में 05326 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर त्यौहार विशेष गाड़ी 13 से 24 मार्च, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं सोमवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 10.20 बजे प्रस्थान कर ठाणे से 10.43 बजे, कल्याण से 11.03 बजे, ईगतपुरी से 13.35 बजे, नासिक रोड से 14.08 बजे, भुसावल से 17.45 बजे, खण्डवा से 20.40 बजे, दूसरे दिन रानी कमलापति से 01.15 बजे, बीना से 03.15 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी से 05.20 बजे, उरई से 06.30 बजे, गोविन्दपुरी से 10.10 बजे, प्रयागराज जं. से 13.50 बजे, अयोध्या धाम जं. से 17.35 बजे, मनकापुर से 18.30 बजे तथा खलीलाबाद से 19.10 बजे छूटकर गोरखपुर 20.15 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में जी.एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04 तथा शयनयान श्रेणी के 08 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications