Indian Railway: मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली के यात्रियों की राह बनाएगी आसान
Indian Railway Holi Special Train News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05203/05204 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी का संचलन मुजफ्फरपुर से 10 से 31 मार्च, 2025 तक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 11 मार्च से 01 अप्रैल, 2025 तक मंगलवार एवं शुक्रवार को 07 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05203 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी 10 से 31 मार्च, 2025 तक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को मुजफ्फरपुर से 13.30 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 14.35 बजे, सोनपुर से 14.47 बजे, पाटलिपुत्र से 15.50 बजे, दानापुर से 16.15 बजे, आरा से 16.45 बजे, बक्सर से 17.30 बजे, पं० दीन दयाल उपाध्याय जं. से 19.25 बजे, प्रयागराज जं. से 21.15 बजे तथा दूसरे दिन गोविन्दपुरी से 23.25 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 06.00 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 05204 आनन्द विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी 11 मार्च से 01 अप्रैल, 2025 तक मंगलवार एवं शुक्रवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 09.20 बजे प्रस्थान कर गोविन्दपुरी से 16.40 बजे, प्रयागराज जं. से 18.10 बजे, पं० दीन दयाल उपाध्याय जं. से 21.10 बजे, बक्सर से 22.30 बजे, आरा से 23.22 बजे, दानापुर से 23.55 बजे, दूसरे दिन पाटलिपुत्र से 01.30 बजे, सोनपुर से 02.25 बजे तथा हाजीपुर से 02.40 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 05.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 07, शयनयान श्रेणी के 07 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications