Indian Railway: आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी एक्सप्रेस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या
Holi Special Trains List Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 04028/04027 आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनल से 06, 13 एवं 20 मार्च, 2025 बृहस्पतिवार को तथा जोगबनी से 08, 15 एवं 22 मार्च, 2025 शनिवार को 03 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04028 आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी त्यौहार विशेष गाड़ी 06, 13 एवं 20 मार्च, 2025 बृहस्पतिवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 23.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गाजियाबाद से 01.07 बजे, मुरादाबाद से 03.15 बजे, बरेली से 04.37 बजे, शाहजहाँपुर से 05.44 बजे, सीतापुर से 07.45 बजे, गोंडा से 10.35 बजे, बस्ती से 11.37 बजे, गोरखपुर से 13.10 बजे, देवरिया सदर से 14.07 बजे, सीवान से 15.07 बजे, छपरा से 16.15 बजे, सोनपुर से 17.20 बजे, हाजीपुर से 17.40 बजे, शाहपुर पटोरी से 18.35 बजे, बरौनी से 19.55 बजे, बेगूसराय से 20.17 बजे, खगड़िया से 21.00 बजे, नवगछिया से 22.02 बजे, कटिहार से 23.55 बजे, तीसरे दिन पूर्णिया से 00.30 बजे, अररिया से 01.17 बजे तथा फारबिसगंज से 01.57 बजे छूटकर जोगबनी 03.00 बजे पहुँचेगी।

Indian Railway: गोरखपुर-आसनसोल, कटिहार- अमृतसर सहित ये ट्रेनें होली पर यात्रियों को राह बनाएंगी आसान
वापसी यात्रा में, 04027 जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल त्यौहार विशेष गाड़ी 08, 15 एवं 22 मार्च, 2025 शनिवार को जोगबनी से 09.45 बजे प्रस्थान कर फारबिसगंज से 10.15 बजे, अररिया से 11.05 बजे, पूर्णिया से 11.45 बजे, कटिहार से 12.40 बजे, नवगछिया से 13.40 बजे, खगड़िया से 14.47 बजे, बेगूसराय से 15.32 बजे, बरौनी से 16.10 बजे, शाहपुर पटोरी से 16.42 बजे, हाजीपुर से 17.45 बजे, सोनपुर से 17.57 बजे, छपरा से 19.30 बजे, सीवान से 20.30 बजे, देवरिया सदर से 21.35 बजे, गोरखपुर से 23.10 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.12 बजे, गोंडा से 01.35 बजे, सीतापुर से 04.40 बजे, शाहजहाँपुर से 06.32 बजे, बरेली से 07.35 बजे, मुरादाबाद से 09.20 बजे तथा गाजियाबाद से 11.44 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 12.25 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 14, शयनयान श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications