DDU University: कितना और क्यों जरूरी है SWAYAM पाठ्यक्रम? इसके फायदे जान रह जाएंगे हैरान
DDU University And SWAYAM Course Latest News In Hindi Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर लगातार युवाओं और छात्रों के लिए नई पहल करते रहता है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय में SWAYAM पाठ्यक्रमों को लेकर जागरुकता फैलाई गई और इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। यह कार्य आईआईटी कानपुर की डॉ. अंगना सेनगुप्ता ने किया। इस दौरान डीडीयू विश्विद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन भी मौजूद रहीं। आइए जानते है क्या है यह पाठ्यक्रम और इसके कितने फायदे हैं।
SWAYAM पाठ्यक्रम
इसका फुल फॉर्म स्टडी वेब्स ऑफ़ एक्टिव लर्निंग फ़ॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स है। यह भारत सरकार का एक ऑनलाइन शिक्षा कार्यक्रम है। यह ऑनलाइन कोर्स प्लेटफ़ॉर्म है। इस प्लेटफ़ॉर्म पर हाई स्कूल से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

डॉ. सेनगुप्ता ने बताया कि छात्र एक शैक्षणिक सत्र में ई-पाठ्यक्रमों से विश्वविद्यालय के 40% क्रेडिट प्राप्त कर सकते हैं। इसे सात श्रेणियों में विभाजित किया गया है। आर्किटेक्चर और प्लानिंग, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, मानविकी और कला, कानून, प्रबंधन और वाणिज्य, गणित और विज्ञान, और एनपीटीईएल डोमेन (आईआईटी द्वारा प्रस्तुत नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एन्हांस्ड लर्निंग के ऑनलाइन/वीडियो पाठ्यक्रम)।
Gorakhpur News: DDU University में स्नातक सम सेमेस्टर की कक्षाएं आज से प्रारंभ, यहां देखें पूरा शेड्यूल
डॉ. सेनगुप्ता ने कहा कि आईआईटी और आईआईएम जैसे शीर्ष संस्थानों द्वारा मुफ्त में प्रदान किए गए पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्र और युवा पेशेवर विशेष क्षेत्रों में क्रेडिट, प्रमाण पत्र, और डिप्लोमा प्राप्त कर सकते हैं। केवल 750 रुपये प्रति पाठ्यक्रम की मामूली शुल्क में परीक्षा देकर ये सुविधाएं उपलब्ध हैं।
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा: "यह हमारे छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में वर्णित लचीलापन प्रदान करेगा। अब गोरखपुर विश्वविद्यालय का मानविकी और सामाजिक विज्ञान का छात्र SWAYAM या NPTEL के माध्यम से एक या एक से अधिक ऑनलाइन पाठ्यक्रम चुनकर क्रेडिट अर्जित कर सकता है और अपनी पढ़ाई पूरी कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications