Holidays List DDU University: ये है साल 2025 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, इतने दिन मिलेंगे सार्वजनिक अवकाश
DDU University Holidays List 2025 Latest News Hindi Gorakhpur Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने आगामी वर्ष 2025 के लिए अवकाश सूची जारी कर दी है। इस सूची को विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि सार्वजनिक अवकाश, स्थानीय अवकाश और निर्बन्धित अवकाश का निर्धारण सुनियोजित तरीके से किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सूची विश्वविद्यालय और संबंधित महाविद्यालयों के शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रबंधन को सरल बनाएगी।
*अवकाश विवरण:*

*1. सार्वजनिक अवकाश:*
वर्ष 2025 में 24 दिन सार्वजनिक अवकाश निर्धारित किए गए हैं, जिनमें प्रमुख त्योहार और राष्ट्रीय पर्व शामिल हैं। इनमें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), होली (13-14 मार्च), दीपावली (20 अक्टूबर), और क्रिसमस (25 दिसंबर) जैसे मुख्य अवकाश शामिल हैं।
*2. स्थानीय अवकाश:*
तीन दिन के स्थानीय अवकाश निर्धारित किए गए हैं, जिनमें मकर संक्रांति (14 जनवरी), मेला सैयद सलार (19 मई), और छठ पूजा (29 अक्टूबर) शामिल हैं।
*3. निर्बन्धित अवकाश:*
30 दिनों की निर्बन्धित अवकाश सूची जारी की गई है, जिनमें से हर शिक्षक/कर्मचारी अपनी इच्छानुसार 2 दिन का अवकाश ले सकते हैं।
*4. विशेष कार्यकारी आदेश:*
गुरु गोविंद सिंह जयंती (8 जनवरी) और गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस (24 नवंबर) को भी अवकाश के रूप में शामिल किया गया है।
इसके साथ ही प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को कार्यालय अवकाश रहेगा। हालांकि, शैक्षणिक कार्य जारी रहेंगे, और शिक्षण सहयोग में लगे कर्मचारियों को प्रतिकर अवकाश देय होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश सूची सभी संबंधित विभागों, महाविद्यालयों और छात्रों के लिए समय प्रबंधन में सहायक होगी।
*सार्वजनिक अवकाश सूची*
हजरत अली का जन्म दिवस 14 जनवरी (मंगलवार), गणतंत्र दिवस 26 जनवरी (रविवार), महाशिवरात्रि 26 फरवरी, 2025 (बुधवार), होलिका दहन 13 मार्च (गुरुवार), होली 14 मार्च (शुक्रवार), ईद-उल-फितर 31 मार्च (सोमवार), राम नवमी 06 अप्रैल (रविवार), महावीर जयन्ती, 10 अप्रैल (गुरुवार), डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म दिवस 14 अप्रैल (सोमवार), गुड फ्राइडे 18 अप्रैल (शुक्रवार), ईदुज्जुहा (बकरीद) 07 जून (शनिवार), मोहर्रम 06 जुलाई (रविवार), रक्षाबन्धन 09 अगस्त (शनिवार), स्वतन्त्रता दिवस 15 अगस्त (शुक्रवार), जन्माष्टमी 16 अगस्त (शनिवार), ईद-ए-मिलाद/बारावफात 05 सितंबर (शुक्रवार), दशहरा महानवमी 01 अक्टूबर (बुधवार), महात्मा गांधी जयंती/विजयदशमी 02 अक्टूबर (गुरुवार), दीपावली 20 अक्टूबर (सोमवार), गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर (बुधवार), मैयादूज/चित्रगुप्त जयंती 23 अक्टूबर, (गुरुवार), गुरु नानक जयन्ती / कार्तिक पूर्णिमा, 05 नवम्बर (बुधवार), तथा क्रिसमस-डे 25 दिसम्बर (गुरुवार) शामिल हैं।
*स्थानीय अवकाश*
स्थानीय अवकाशों में मकर संक्रांति (खिचड़ी) 14 जनवरी (मंगलवार), मेला सैयद सलार 19 मई (मंगलवार) तथा छठ पूजा पर्व 29 अक्टूबर (बुद्धवार) शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications