UP Global Investor Summit: UP की राजनीति का केंद्र Lucknow बन पाएगा Industrial Hub?
UP Global Investor Summit:10-12 फरवरी तक उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) 2023 के लिए 50,000 करोड़ रुपये के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 56,299 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव लाने में कामयाब रहा है।

UP Global Investor Summit: उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इनवेस्टर समिट का आगाज हो चुका है। इनवेस्टर समिट ने कई शहरों के विकास के स्वरूप को बदलने का काम किया है। यूपी की राजधानी लखनऊ को अब तक एक राजनीतिक केंद्र के तौर पर जाना जाता था लेकिन पिछले दिनों हुई इनवेस्टर समिट के बाद यहां 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश ने लोगों के मन में नई उम्मीदें जगाई हैं। आर्थिक विशेषज्ञों की माने तो अब यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस निवेश का कितना असर लखनऊ में दिखाई देता है।
लखनऊ को मिला टारगेट से अधिक निवेशन
लखनऊ ने निवेश को लेकर अपने लक्ष्य को पार कर लिया था। 10-12 फरवरी तक उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) 2023 के लिए 50,000 करोड़ रुपये के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 56,299 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव लाने में कामयाब रहा है। राज्य सरकार ने 262 एमओयू साइन किए हैं और निवेश के 331 प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं।
दरअसल लखनऊ पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए स्थानांतरित करने के लिए सबसे पसंदीदा शहर बना हुआ है, कई रियल एस्टेट परियोजनाएं राज्य की राजधानी के लिए तैयार हैं। लखनऊ स्थित शालीमार कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 2,032 करोड़ रुपये और ओमैक्स लिमिटेड द्वारा 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करने का वादा किया है।
रियल स्टेट के कारोबार में आएगा बूम
Recommended Video

आवास परियोजनाएं लगभग 60,000 लोगों के लिए आवास की सुविधा सुनिश्चित करेंगी और लगभग 50,000 स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार भी सुनिश्चित करेंगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि एलडीए ने इनमें से लगभग 90% परियोजनाओं के मानचित्रों को पहले ही मंजूरी दे दी है। शेष स्वीकृतियां जल्द से जल्द दी जाएंगी।
लखनऊ स्थित MSME उद्योगपति मन मोहन अग्रवाल एक नई इकाई, मनाली पिग्मेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना में 100 करोड़ का निवेश करेंगे। मनमोहन अग्रवाल ने कहा,
प्लास्टिक उद्योग पर राज्य सरकार के फोकस ने तैयार उत्पादों को दूसरे राज्यों में भेजने और देश के बाकी हिस्सों, विशेष रूप से गुजरात और महाराष्ट्र के साथ प्रतिस्पर्धा करने में मदद की है।
निवेशकों की पसंद में शामिल है लखनऊ
आईआईए के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के अनुसार, राज्य की राजधानी निवेशकों के पसंदीदा स्थलों में से एक है। अग्रवाल ने कहा कि एमएसएमई इकाइयों और रियल एस्टेट क्षेत्र के अलावा कई क्षेत्रों की इकाइयां लखनऊ में लगेंगी। राज्य की राजधानी में चार प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र तालकटोरा, चिनहट, सरोजिनी नगर और अमौसी हैं। इसके अलावा, राज्य सरकार सुल्तानपुर रोड पर अर्जुनगंज और उन्नाव जिले के साथ अपनी सीमा साझा करने वाले नवाबगंज क्षेत्र में भी उद्योग फल फूल रहे हैं।
विनिर्माण हब के रूप में उभरेगा लखनऊ
लखनऊ के जिला प्रशासन को विश्वास है कि तीन दिवसीय जीआईएस-2023 शिखर सम्मेलन में राज्य की राजधानी में निवेश प्रस्ताव और बढ़ेंगे। राज्य की राजधानी रक्षा क्षेत्र में विनिर्माण हब के रूप में भी उभर रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने केंद्र की डिफेंस कॉरिडोर परियोजना के तहत ब्रह्मोस एयरोस्पेस को राज्य की राजधानी में जमीन आवंटित की है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस, ब्रह्मोस मिसाइलों के निर्माण के लिए भारत और रूस सरकार का एक संयुक्त उद्यम है जिसकी शुरुआत यहां से की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications