प्रेमी संग भागने के लिए लड़की ने बनाई नशे वाली कॉफी, घरवालों के बेहोश होने पर हुई फरार
इलाहाबाद। इलाहाबाद में एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां फिल्मी स्टाइल में एक छात्रा अपने घरवालों को बेहोश कर फरार हो गई है। घर से वह चुपचाप भाग सके इसके लिए उसने नशे वाली कॉफी तैयार की। जब सब बेहोश हो गए तो वह चुपके से फरार हो गई।

मामला शहर के मोहत्सिमगंज मुहल्ले का है। जहां छात्रा ने अपने 18 वें जन्मदिन पर परिजनों के लिए नशीली काफी बनाई। उसने कॉफी अपनी मम्मी, पापा व बड़े भाई को काफी पिलाई, लेकिन छोटे भाई ने कॉफी नहीं पी और जल्दी में कहीं चला गया। जब परिजन बेहोश हो गए तो बेटी ने घर से पैसा, कुछ सामान और मार्कशीट समेत अन्य कागजात लेकर अपने प्रेमी संग भाग निकली। मोहल्ले के लोगों ने लड़की को उसके प्रेमी के साथ बाइक पर जाते देखा तो घर पर खबर दी। लेकिन घर पर परिजनों को बेहोश देखकर पुलिस को सूचना दी गई।
लड़का लड़की दोनों के अलग समुदाय से होने के कारण मामले ने रात में ही तूल पकड़ लिया तो मौके पर एसपी सिटी, सीओ भी फोर्स के साथ पहुंच गए। लड़की के बेहोश माता पिता व भाई को इलाज के लिए काल्विन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सुबह होश आने पर परिजनों ने बेटी के जन्मदिन की पूरी कहानी बताई। पुलिस ने प्रेमी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो उसकी आखिरी लोकेशन चौक इलाके में मिली है।
पड़ोस का रहने वाला है युवक
पुलिस के अनुसार इलाहाबाद के जानसेनगंज इलाके में मोहत्सिमगंज मुहल्ला पड़ता है। यहां रहने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक के घर यह हैरान कर देने वाली घटना हुई है। इंस्पेक्टर कोतवाली रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि प्रिंटिंग प्रेस संचालक की बेटी का पड़ोस के युवक के साथ प्रेम संबंध था और वह परिजनों को बेहोश कर उसके साथ चली गई है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है और लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
मोहल्ले के लोगों ने देखा
छात्रा के भाई ने पुलिस को बताया कि उसे मुहल्ले के लड़कों ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी। भाई खोजबीन में जुटा पर दोनो का कोई अता-पता नहीं चल सका। जब मोहल्ले ने लोग छात्रा के घर खबर देने पहुंचे तो अंदर परिजन बेहोश थे। दो सम्प्रदाय से मामला जुडा होना ने कारण स्थिति थोड़ी देर में गंभीर हो गई । मौके पर पुलिस अधिकारियों के पहुंचने ने बाद परिजनों को अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर परिजनों ने पूरी घटना बताई तो तहरीर के आधार पर युवक ने विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
क्या कह रहे अधिकारी
मामले में एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों अलग-अलग संप्रदाय के हैं और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। स्थानीय पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में लगाई गई है। चौक इलाके में लोकेशन ट्रेस हुई है और दोनों की तलाश में जारी है।












Click it and Unblock the Notifications