Ghaziabad News: गाजियाबाद सदर सीट पर क्या इस बार सपा रोकेगी बीजेपी का विजय रथ? कुछ ऐसा बन रहा समीकरण
UP Ghaziabad Bypoll Election News In Hindi: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। गाजियाबाद सदर सीट में 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को मतगणना होगी। चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद सभी पार्टियों ने अपनी गतिशीलता और बढ़ा दी है। गाजियाबाद सदर सीट काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आइए एक नजर डालते है अब तक के बनते बिगड़ते समीकरण और यहां के इतिहास पर -
गाजियाबाद सदर सीट पर क्यों हो रहा चुनाव गाजियाबाद सदर सीट पर जनता ने अतुल गर्ग को जीताकर विधानसभा में भेजा था। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें टिकट दे दिया। अतुल गर्ग ने इस बार भी जीत दर्ज की और लोकसभा पहुंच गए। इसके बाद से ही यह सीट खाली थी।

कौन है दावेदार
उपचुनाव की घोषणा से पहले ही यहां हर पार्टी के दावेदार अपनी दावेदारी कर रहे हैं। पिछले विधानसभा में गाजियाबाद सदर सीट पर बीजेपी के अतुल गर्ग ने जीत दर्ज की थी। इस बार सपा कांग्रेस बीजेपी के विजय रथ को पूरी तरह रोकना चाह रही है। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बसपा, सभी पार्टियों में ब्रह्मण चेहरों पर दांव लगा रहे हैं। कुछ वैश्य समाज से भी आ रहे हैं। सपा कांग्रेस से वैश्य समाज के सुशांत गोयल और जेके गौड़ अपनी दावेदारी कर रहे हैं। वहीं बसपा से पीएन गर्ग अपनी दावेदारी कर रहे हैं। भाजपा के मयंक गोयल , आजाद समाज पार्टी सत्यपाल चौधरी अपनी दावेदारी कर रहे हैं।
क्या रहा है इतिहास
गाजियाबाद सदर के परिसीमन से पहले 2007 में यहां से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर सुनील शर्मा विधायक बने थे। इसके बाद 2012 में बीएसपी के सुरेश बंसल ने बीजेपी के अतुल गर्ग को 12 हजार वोटों से हराया था। 2017 और फिर 2022 में भी बीजेपी के अतुल गर्ग जीते। 1957 और 1962 में कांग्रेस के तेजा सिंह, 1967, 69 और 74 में अलग-अलग दलों से प्यारेलाल शर्मा, 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर राजेंद्र चौधरी, 1980 में कांग्रेस (यू) से सुरेंद्र कुमार मुन्नी, 1985 में कांग्रेस से केके शर्मा और फिर 1989 में कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार मुन्नी विधायक चुने गए।
कितने हैं वोटर? गाजियाबाद विधानसभा सीट पर कुल 4.5 लाख मतदाता हैं। जिसमें 2,61,946 पुरुष, 2,14,442 महिलाएं और 29 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
पिछले चुनाव का हाल (2022)
प्रत्याशी पार्टी मिले मत
अतुल गर्ग भाजपा 1,50,205
विशाल वर्मा सपा-रालोद 44,668
केके शुक्ला बसपा 32,691
शुशांत गोयल कांग्रेस 11,818












Click it and Unblock the Notifications