GDS result Uttar Pradesh 2021: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का रिजल्ट यहां देखें
लखनऊ, 1 जनवरी। उत्तर प्रदेश के उन अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है जिन्होंने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए एप्लाई किया था। इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी भारतीय डाक सेवा की वेबसाइट लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस बारे में जारी अधिसूचना के अनुसार, बीपीएम- ब्रांच पोस्ट मास्टर, एबीपीएम- असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर और डाक सेवक समेत अन्य पदों के लिए उत्तर प्रदेश सर्किल में 4264 खाली जगहों पर भर्तियां होनी है।

कुल 4264 रिक्त पदों में से जिन अभ्यर्थियों का चयन किया गया है उनकी संख्या 4259 है। फिलहाल 5 अन्य शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों के रिजल्ट पर रोक लगाई गई है। अभ्यर्थियों का चयन पदों की योग्यता के अनुसार किया गया है। रिजल्ट को भारतीय डाक की वेबसाइट appost.in पर जाकर देखने का तरीका हम आपको बता रहे हैं। सबसे पहले आप appost.in लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगी। इसमें ऊपर की फोटो में चिन्हित किए गए लिंक पर क्लिक करें। या फिर आप सीधे इस रिजल्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं। इससे रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगा। इसके बाद कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाकर रजिस्ट्रेशन नंबर या अपना नाम सर्च कर रिजल्ट पा सकते हैं। रिजल्ट का पीडीएफ वनइंडिया हिंदी वेबसाइट पर भी नीचे एंबेड किया गया है। यहां भी आप परिणाम खोज सकते हैं।
भारतीय डाक ने उत्तर प्रदेश सर्किल का रिजल्ट तो जारी कर दिया है। अभी पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और दिल्ली सर्किल का रिजल्ट प्रोसेस में है। ग्रामीण डाक सेवा में भर्ती प्रकिया अगस्त 2021 में शुरू की गई थी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अपनाई गई थी। इन नौकरियों के लिए साइकिल चलाना आना अनिवार्य शर्त के तौर पर रखी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications