घायल श्रद्धालुओं के लिए संकटमोचन बने अखिलेश यादव, अपनी गाड़ी से भेजा अस्पताल
आगरा। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को मानवता की मिसाल पेश की। मामला उन्नाव का है। मंगलवार को आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क हादसे में 3 लोग घायल हो गए थे। लोगों ने घायलों के लिए एम्बुलेंस को फोन किया गया लेकिन एम्बुलेंस लेट हो गई।

आगरा जा रहे अखिलेश यादव ने एक्सप्रेस-वे पर भीड़ देखी तो काफिला रुकवा दिया और मौके पर गए तो देखा कि तीन लोग घायल हालत में पड़े हुए हैं। अखिलेश यादव ने बिना देर किए तीनों घायलों को अपने काफिले की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया और हालचाल लेकर फिर आगरा के लिए रवाना हुए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मथुरा से लखनऊ जा रहे साधुओं से भरी हुई एक गाड़ी टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई थी।इसके बाद अखिलेश यादव ने इस हादसे की तस्वीरे ट्विटर पर शेयर की और हादसों के लिए आवारा पशुओं के खुलेआम घुमने को लेकर सरकार की आलोचना की।
अखिलेश ने लिखा कि, एक्सप्रेसवे पर एक जानवर को बचाते-बचाते हुए ऐक्सिडेंट में हमने ISKON भक्तों की हर सम्भव मदद की। महामार्गों को आवारा पशुओं से मुक्त रखने के लिए उचित प्रबंध होने चाहिए। अखिलेश की ये तस्वीरें अब तक कई बार रीट्वीट की जा चुकी हैं। लोग अखिलेश यादव की जमकर तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications