UP Flood News: उत्तर प्रदेश के 17 जिलों के 4 सौ से अधिक गांव बाढ़ प्रभावित, सरकार ने उठाया यह कदम
UP Flood News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ प्रभावित हैं। वह अपने घरों को छोड़कर शरणालयो में रहने को मजबूर हैं। योगी सरकार इन्हें राहत देने के लिए खासा प्रयास करते नजर आ रही है। आइए जानते है कितने जिले और गांव बाढ़ से प्रभावित हैं और कैसे उन्हें राहत दी जा रही है?
लगातार बारिश की वजह से प्रदेश के कई जिले बाढ़ग्रस्त हैं। वर्तमान में 17 जिलों, 37 तहसीलों के 402 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
ये जिले हैं प्रभावित
कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाज़ीपुर, मीरजापुर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा और फतेहपुर जिले बाढ़ प्रभावित हैं।

इतने लोग हैं प्रभावित
राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि इलाकों में बाढ़ से 84,392 लोग प्रभावित हैं, जिनमें से 47,906 लोग ऐसे हैं जिन्हें राहत सहायता प्रदान की गयी है। प्रदेश में 4,015 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल बाढ़ की चपेट में आया है।
सरकार कर रही यह पहल
प्रभावित क्षेत्रों में 493 नावों और मोटरबोट्स की सहायता से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। अब तक 6,536 खाद्यान्न पैकेट और 76,632 लंच पैकेट वितरित किये जा चुके हैं। वर्तमान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 29 लंगर के जरिये पीड़ितों को भोजन की सुविधा दी जा रही है। मवेशियों के लिए 500 कुंतल भूसा वितरित जा चुका है। इसके अलावा 1,29,571 क्लोरीन टेबलेट और 37,089 ओआरएस पैकेट भी वितरित किए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications