Video: अखिलेश की हार से दुखी सपा कार्यकर्ता ने खुद को लगाई आग, BJP पर लगाया गंभीर आरोप
लखनऊ, 10 मार्च। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर समाजवादी पार्टी को हार का स्वाद चखना पड़ा है। बीजेपी पिछले चुनाव की तरह ही इस बार भी पूर्ण बहुमत के साथ यूपी में सरकार बनाने की तैयारी कर ली है। इस बीच सपा के कई कार्यकर्ता इस हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, मतगणना के दिन यूपी विधानसभा के ठीक सामने कुछ ऐसा हुआ जिससे वहां हड़कंप मच गया। दरअसल, समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने विधानसभा के सामने खुद को आग के हवाले कर दिया, गनीमत रही कि समय रहते उसकी जान बचा ली गई।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सड़क के बीचोंबीच एक शख्स खुद को आग लगाता नजर आ रहा है। इस बीच वहां खड़े पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि आग की लपटों से घिरा शख्स खुद को बचाने के लिए एक-एक कर अपने सभी कपड़े उतार देता है। वहीं पुलिसकर्मी भी उसके शरीर में लगी आग को बुझाने के लिए कंबल लेकर उसकी तरफ भागते है। इस घटना के बाद सड़क पर काफी भीड़ जमा हो जाती है और ट्रैफिक जाम लग जाता है।
बड़ी घटना
— Pankaj Parashar (@PANKAJPARASHAR_) March 10, 2022
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने खुद को आग लगा ली। pic.twitter.com/C3SCxsL3Fz
यह भी पढ़ें: UP Result 2022: तीसरी बार भी फेल हुआ अखिलेश यादव का ये प्रयोग, नहीं काम आया चुनाव से पहले का गठबंधन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आत्मदाह करने की कोशिश करने वाले सपा कार्यकर्ता की पहचान कानपुर के सपा नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र उर्फ पिंटू ठाकुर के रूप में हुई है। मतगणना वाले दिन नरेंद्र लखनऊ पहुंचे थे। चुनाव नतीजों में जब ये साफ हो गया कि बीजेपी जीत रही है और सपा हार रही है तो उस बात से दुखी उन्होंने विधानसभा गेट नंबर 1 पर जाकर खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत आनन-फानन में सपा कार्यकर्ता को श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल लाकर इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां पर इनका ट्रीटमेंट चल रहा है। अस्पताल ले जाते समय कार्यकर्ता ने बीजेपी पर ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'बीजेपी ने ईवीएम में खराबी की है, जिसकी वजह से अखिलेश भैया हार रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications