कौन हैं अतुल प्रधान, जिन्होंने भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम को सरधना सीट पर हराया
मेरठ, 10 मार्च। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले संगीत सिंह सोम को यूपी विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। गुरुवार को मतगणना के बाद सामने आए नतीजों में समाजवादी पार्टी नेता अतुल प्रधान ने उन्हें कुछ वोटों के अंतर से हरा दिया। अतुल प्रधान ने ट्वीट पर अपनी जीत के लिए सरधना विधानसभा की जनता को धन्यवाद कहा है। सोशल मीडिया पर अतुल ने अपने कई वायरल वीडियो से जनता के बीच लोकप्रियता हासिल की थी।

छात्र नेता के तौर पर शुरू किया करियर
1983 में मेरठ के सरधना में जन्में अतुल प्रधान को सपा का दबंग नेता भी माना जाता है, चुनाव से ठीक पहले मोदीपुरम में जनता के बीच में उनका एक बयान का वीडियो काफी वायरल हुआ था। उन्होंने भावुक होते हुए कहा था कि 'पिछले 12 साल से जनता के बीच में रहकर सेवा कर रहा हूं। अगर मेरे से कोई गलती हुई हो तो हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं, इस बार विधायक बना दो पूरा कर्ज उतार दूंगा, एक बार तो मेरा भी मौका बनता होगा विधायक बनने का, जनता के बीच में रहकर ही काम करूंगा।'

तीन साल की उम्र में माता का देहांत
उनके इसी वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अतुल प्रधान के पिता ज्ञानेन्द्र प्रधान और माता ब्रह्मावती देवी दोनों का निधन हो चुका है। जब अतुल तीन साल के थे तभी उनकी माता का निधन हो गया था। उन्होंने मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और यहीं से छात्र राजनीतिक के साथ अपने करियर की शुरुआत की। अतुल उस दौरान सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।

2012 में भी लड़ा था चुनाव
इसके बाद उनकी पहचान समाजवादी पार्टी नेता के रूप में होने लगी। अतुल ने सबसे पहले साल 2012 में सरधना से ही सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, हालांकि वो जीत दर्ज नहीं कर सके। अतुल की पत्नी सीमा प्रधान हैं, जो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। अतुल को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बेहद करीबी भी माना जाता है। जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे उस दौरान अतुल ने 21 मार्च, 2015 को एक सद्भावना रैली भी की थी।

अखिलेश यादव के हैं करीबी
इस रौली में यूपी के कई दिग्गज नेता पहुंचे थे, इसके बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंच से अतुल प्रधान को बड़ा युवा नेता बताते हुए अपना करीबी होने का संकेत दे दिया था। गूर्जर समाज से आने वाले अतुल प्रधान वेस्ट यूपी में अखिलेश यादव का दाहिना हाथ माने जाते हैं। अतुल उस समय सुर्खियों में आए जब उन्होंने अपने एक वीडियो में पीएम मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया था। इसके लिए उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी।
Recommended Video

पीएम मोदी पर की थी विवादित टिप्पणी
वीडियो में अतुल प्रधान ने कहा था, 'वो जो हैं प्रधानमंत्री सारे दिन झूठ बोलते हैं ना। अगर सबसे बड़ा झूठा इंसान है। इस पृथ्वी पर राजनीति में वह देश का प्रधानमंत्री है, हमारे सबसे ज्यादा बड़े झूठे प्रधानमंत्री हैं। हर दिन झूठ बोला जाता है। इतनी बड़ी गददी पर हर दिन लोगों से झूठ बोलना। उनके जो चेले चपाटे हैं वह भी ऐसे ही झूठ बोलते हैं।' इसी वीडियो में वह पुलिसवालों को धमकी देने को लेकर विवादों में रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी में योगी ही उपयोगी: उत्तर प्रदेश में 37 साल बाद टूटा रिकॉर्ड, ये हैं भाजपा के प्रचंड जीत के 10 बड़े कारण
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Noida Metro Case: नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर ट्रैक पर कूदी युवती कौन है? क्यों उठाया खौफनाक कदम? -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications