UP Election Result: हार के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बयान, कहा- जनता का फैसला स्वीकार

लखनऊ, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश चुनाव में जहां बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है, तो दूसरी तरफ पार्टी के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई। सिराथू विधानसभा सीट से बीजेपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को हार का सामना करना पड़ा। केपी मौर्य को सपा की प्रत्याशी से करारी हार झेलनी पड़ी। सपा उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने मौर्य को 7337 वोटों से हराया हैं। वहीं अपनी हार के बाद केशव प्रसाद मौर्य का पहला बयान सामने आया है। अपनी हार पर उन्होंने कहा कि जनता फैसला स्वीकार है।

Keshav Prasad Maurya

केशव प्रसाद मौर्य ने चुनाव परिणाम आने के बाद ट्वीट करते हुए लिखा, "सिराथू विधानसभा क्षेत्र की जनता के फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं, एक एक कार्यकर्ता के परिश्रम के लिए आभारी हूं, जिन मतदाताओं ने वोट रूपी आशीर्वाद दिया, उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं।"

इसी के साथ अपने दूसरे ट्वीट में मौर्य ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में पांच साल में गरीबों तक सफलतापूर्वक पहुंचाने का काम किया, मुझे विश्वास है सीएम योगी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में भी गरीब कल्याण का यज्ञ जारी रहेगा!

जानिए किसे मिले कितने वोट?

केशव प्रसाद मौर्य को 98941 वोट मिले हैं, जबकि सपा उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने 106278 वोट हासिल किए हैं। वहीं बीएसपी के मंसूर अली को 10073 वोट प्राप्त हुए। याद रहे कि केशव प्रसाद मौर्य 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के वक्त उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष थे। इसी के बाद उनको डिप्टी सीएम के पद से नवाजा गया था। वहीं पल्लवी पटेल केंद्रीय मंत्री और अपना दल की प्रमुख अनुप्रिया पटेल की बहन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+