यूपी चुनाव: अखिलेश की दुआ-सलाम पर बोलीं प्रियंका- हमारी भी आपको राम राम
बुलंदशहर, 03 फरवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनावी प्रचार जोरों पर है। एक तरफ जहां बीजेपी ने अपने दिग्गज नेताओं की फौज प्रचार में उतारी हुईं है तो दूसरी तरफ सपा-आरएलडी गठबंधन के नेता अखिलेश यादव और जयंत चौधरी भी पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं। ऐसे ही यूपी में कांग्रेस का प्रचार का जिम्मा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संभाला हुआ है। इस बीच गुरुवार को बुलंदशहर में प्रियंका गांधी के रोड शो का सामना सपा प्रमुख अखिलेश और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से हो गया। ऐसे में तीनों नेताओं की आमने-सामने की टक्कर काफी दिलचस्प थी। इस दौरान तीनों दिग्गजों ने हाथ जोड़कर एक दूसरे का अभिवादन किया।
Recommended Video

ए अखिलेश यादव ने जहां एक फोटो ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एक दुआ-सलाम ~ तहज़ीब के नाम'
तो उसके जवाब में प्रियंका गांधी ने भी एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि हमारी भी आपको राम राम।
बता दें कि बुलंदशहर में चुनावी प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव और जयंत चौधरी एक दूसरे के सामने आ गए। तीनों नेता गुरुवार को बुलंदशहर में प्रचार की कमान संभाले हुए थे। एक तरफ समाजवादी पार्टी और आरएलडी की संयुक्त समाजवादी विजय यात्रा चल रही है तो वहीं प्रियंका गांधी खुली गाड़ी में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहीं थीं। तभी तीनों नेताओं का काफिला एक-दूसरे के सामने पहुंच गया।
वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद अब बिहार में जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बीजेपी सहित वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसते हुए लिखा कि 'ये है यूपी टाइप तहजीब, बिहार-यूपी में है यह संस्कार!'
गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 'यूपी टाइप' बयान पर सियासी संग्राम छिड़ गया था। राहुल गांधी के बजट को जीरो बताने पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के बयान के बाद उन्होंने कहा था कि मैं समझती हूं कि इन्होंने टिपिकल यूपी टाइप जवाब दिया है। जिसके बाद वित्त मंत्री के इस बयान को कांग्रेस ने यूपी का अपमान बताया था।












Click it and Unblock the Notifications