यूपी चुनाव 2022: BJP आज से शुरू करेगी घर-घर प्रचार, टीम में रहेंगे पांच-पांच सदस्य

यूपी चुनाव 2022: BJP आज से शुरू करेंगी घर-घर प्रचार, टीम में रहेंगे पांच-पांच सदस्य

लखनऊ, 11 जनवरी: चुनाव आयोग की ओर से रैलियों और रोड-शो पर प्रतिबंधन लगा दिया गया है। चुनावी रैलियों और रोड-शो पर प्रतिबंधन लगने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए आज (11 जनवरी, दिन मंगलवार) से प्रचार-अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत बीजेपी घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करेगी। बता दें, घर-घर जाने वाले हर दल में पार्टी के पांच सदस्य रहेंगे।

UP election 2022: BJP to launch door-to-door campaign from today

यह अभियान योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ पार्टी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचयेगा। जिसे चुनावी युद्ध के मैदान में समाजवादी पार्टी और अन्य द्वारा चुनौती दी जा रही है। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कही। बताया कि यह टीमें (दल) प्रदेशभर में 1,74,000 बूथों के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक घर का दौरा करेगा। कहा, इस अभियान के तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों तक पहुंचेंगे।

लोगों को केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा किसानों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी देंगे। साथ ही, अपने अभियान को और आगे बढ़ाने के लिए भाजपा 14 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद अपने संदेश को बढ़ाने के लिए बड़ी स्क्रीन के साथ एलईडी रथ लॉन्च करेगी। कहा कि ये रथ उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में पहुंचेंगे और सरकार की सभी सामाजिक कल्याण योजनाओं और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार को उजागर करेंगे।

कहा कि घर-घर प्रचार अभियान में पन्ना प्रमुख (मतदाता सूची पर एक पृष्ठ का प्रमुख) के जरिए भी चुनाव प्रचार करेगी। सबसे पहले इसका उपयोग गुजरात में साल 2007 के चुनाव में किया गया था। जिसे अमित शाह की ओर से तैयार किया गया था। घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने वाली टीम में मंत्री, वरिष्ठ नेता और पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बीजेपी में लगभग हर कोई, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं, अब पार्टी की योजना के हिस्से के रूप में एक पन्ना प्रमुख हैं। ऐसा इसलिए जन संपर्क अभियान को तेजी सुनिश्चित की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+