'यूपी चुनाव में कितनी सीटें जीतेगी कांग्रेस?', अखिलेश ने कर दी भविष्यवाणी! ममता को लेकर भी दिया ये बयान

'यूपी चुनाव में कितनी सीटें जीतेगी कांग्रेस?', अखिलेश ने कर दी भविष्यवाणी! ममता को लेकर भी दिया ये बयान

झांसी, 04 दिसंबर: विधानसभा चुनाव को देखते हुए यूपी के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस वक्त ताबड़तोड़ रैलिया कर रहे हैं। शुक्रवार 03 दिसंबर को विजय रथ यात्रा को लेकर अखिलेश यादव बुंदेलखंड के झांसी में पहुंचे। इस दौरान मीडिया के सामने अखिलेश यादव ने कांग्रेस को लेकर भी भविष्यवाणी कर दी। तो वहीं, यूपी चुनाव में ममता बनर्जी का स्वागत किया। अखिलेश ने कहा जिस तरह ममता बनर्जी ने बंगाल में भाजपा का सफाया किया, उसी तरह यूपी में सपा भाजपा का सफाया करेगी।

UP Election 2022: Akhilesh Yadav Jhansi Congress Mamta Banerjee Uttar Pradesh

इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी का रोल नहीं पता है। जनता उन्हें नकार देगी, हो सकता है उनकी गिनती शून्य हो जाएं। ममता के बीजेपी के खिलाफ विकल्प बनाने का सवाल मीडिया द्वारा अखिलेश यादव से किया गया। तो अखिलेश यादव ने जवाब देते हुए कहा कि, 'मैं ममता बनर्जी जी का स्वागत करता हूं। जिस प्रकार से उन्होंने बंगाल में भाजपा का सफाया किया है। उसी प्रकार से उत्तर प्रदेश में सपा भाजपा का सफाया करेगी।'

अखिलेश यादव ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि बुंदेलखंड में डबल इंजन फेल हो गया है। भाजपा राज में बुंदेलखंड के हाथ कुछ नहीं लगा। भाजपा सरकार गरीब की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भर रही हैं। वह डराकर राजनीति करना चाहती है। भाजपा राज में हर कोई दुःखी है। किसानों, नौजवानों की समस्याएं बढ़ी हैं। भाजपा सरकार साढ़े चार साल तक न टेबलेट दे पाई और नहीं लैपटाप बांट सकी। भाजपा ने यूपी डायल 100 का कबाड़ा कर दिया। कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ अंग्रेजों जैसा बर्बर व्यवहार किया है। किसानों को अपमानित किया।

भाजपा के लोगों ने किसानों को जीप से कुचल दिया। ऐसा अंग्रेजी सरकार में भी नहीं होता था। यूपी की जनता भाजपा का सफाया करने जा रही है। अपने अपमान का बदला लेने जा रही है। कहा कि झांसी और प्रदेश की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है। समाजवादी पार्टी को बुंदेलखंड में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। इस बार बुंदेलखंड की जनता बीजेपी को शून्य कर देगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में गरीबों, किसानों, मजदूरों को बहुत दुख, तकलीफ और परेशानी दी है। जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। बुंदेलखंड में भूख, प्यास और गरीबी है। प्रदेश में अब बदलाव की लहर चल रही है। समाजवादी पार्टी भाजपा का विकल्प है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+