Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मोदी के रोड शो पर मायावती का हमला, कहा बाहरी थी भीड़

मायावती ने कहा कि भाजपा यूपी में रोड शो कर केवल सड़कें नाप रही है। भाजपा के पास प्रदेश में सीएम के चेहरे के लिए एक नेता भी नहीं है।

वाराणसी। यूपी विधानसभा चुनाव के अभी तक के चरणों में प्रचार के हिसाब से शायद इससे बड़ा दिन नहीं होगा। भगवान शिव की नगरी वाराणसी में शनिवार को सियासी दलों के दिग्गज नेताओं का तांता लगा रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो कर विरोधी दलों की नींद उड़ाई तो बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी भाजपा पर जमकर हमला बोला। मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके वाराणसी रोड शो के लिए बाहर से लोग बुलाए गए थे।

mayawati

वाराणसी के रोहनिया में आयोजित रैली में मायावती ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन दूसरे व तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम के रोड शो में स्थानीय लोग कम और बाहर के लोग ज्यादा थे। मायावती ने कहा कि रोड शो के लिए यूपी के उन जिलों से लोग बुलाए गए थे, जहां चुनाव हो चुका है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि ऐसा करके मोदी थोड़ी देर के लिए वाहवाही लूट सकते हैं लेकिन इससे वोट मिलने वाले नहीं हैं।

सपा सरकार कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर फेल

उन्होंने कहा कि भाजपा यूपी में रोड शो कर केवल सड़कें नाप रही है। भाजपा के पास प्रदेश में सीएम के चेहरे के लिए एक नेता भी नहीं है। मायावती ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर फेल रही है। सपा सरकार यूपी में जंगलराज की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज सपा को वोट देकर अपना वोट खराब ना करे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकारी पैसा विज्ञापनों पर खर्च कर रहे हैं। मायावती ने कहा प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनने पर कांशीराम के सपने को पूरा किया जाएगा। ये भी पढ़ें- काशी में मोदी ने कुछ इस तरह मनाया अपने रूठे 'श्याम' को

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+