दिवाली से छठ तक अलर्ट मोड में यूपी सरकार, अधिकारियों-पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगी छुट्टी, रद्द किए सभी अवकाश

Diwali and Chhath Security UP: दिवाली, छठ और देव दीपावली जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि त्योहारों के दौरान शांति और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इसके लिए शासन से लेकर तहसील और थाना स्तर तक के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार फील्ड में रहने और संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक खबरों को लेकर भी सख्ती बरतने को कहा है।

Diwali and Chhath Security UP

सीएम योगी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने या शांति भंग करने की साजिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दीपोत्सव, दीपावली, छठ पूजा और देव दीपावली को देखते हुए शासन, तहसील और थानों तक के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

सोशल मीडिया पर 24 घंटे नजर रखने के निर्देश

सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए। अफवाह फैलाने, गलत जानकारी साझा करने या भड़काऊ बयान देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई हो। प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती चौबीसों घंटे सुनिश्चित की जाए।

बाजारों और धार्मिक स्थलों पर बढ़ेगी पुलिस गश्त

धनतेरस और दीपावली के दौरान मुख्य बाजारों और व्यावसायिक इलाकों में पुलिस की लगातार निगरानी रहेगी। सघन पैदल गश्त के साथ सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को खुद फील्ड में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था देखने और फुट पेट्रोलिंग करने को कहा गया है।

PRV-112 को अलर्ट रहने का आदेश

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में पुलिस की PRV-112 गाड़ियों को लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए। प्रतिमा स्थापना से जुड़े कार्यक्रमों के लिए समय पर अनुमति देने को कहा गया है। हालांकि, ऐसे आयोजनों की आड़ में विवाद खड़ा करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव एसपी गोयल, डीजीपी राजीव कृष्ण समेत शासन के वरिष्ठ अधिकारी और जिलों में तैनात फील्ड अधिकारी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! कब से कब तक मिली आतिशबाजी की छूट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+