यूपी सीएम योगी की दहाड़- किसी बेटी को छेड़ने की कोशिश की तो चौराहे से राम नाम सत्य...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को संतकबीर नगर पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में सीएम योगी ने अपने चिर परिचित अंदाज में दहाड़ लगाते हुए बदामाशों को चेतावनी दी। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

सीएम योगी ने कहा
अगर किसी ने बदमाशी करने का प्रयासर किया या किसी बेटी को छेड़ने का प्रयास किया या किसी की इज्जत पर हाथ डाला या चोरी डकैती जेसी वारदात को अंजाम दिया तो अगले चौराहे पर जाते-जाते पुलिस उसे तुरंत दबोच लेगी। किसी भी हालत में बदमाश जान बचाकर भाग नहीं पाएगा....तब तक चौराहे से राम नाम सत्य है की बात सामने आ जाएगी।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि राज्य में इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर जल्द ही स्थापित हो जाएगा। इस सेंटर के कमरे में बैठकर यूपी के हर जिले और शहर के प्रमुख चौराहों पर नजर रखी जा सकेगी। इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर के कमरे से सभी प्रमुख चौराहों की निगरनी सीसीटीवी कैमरे की मदद से की जाएगी।
सीएम योगी शनिवार को संतकबीर पर पहुंच कर यहां करोड़ों की येाजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यसास किया।
बता दें अपनी कुशल प्रशासन के साथ राज्य की सख्त कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी जाने जाते हैं। सीएम योगी के सत्ता संभालने के बाद अपराधियों पर जबरदस्त शिंकजा कसा जा रहा है। जीरो टॉरेंस की नीति के चलते राज्य में गुंडाराज पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा चुका है।
गौरतलब है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया पर लगातार लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ के व्यक्तिगत एक्स (ट्विटर) अकाउंट ने 27.4 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सीएम योगी फॉलोअर्स के मामले में देशभर के मुख्यमंत्रियों के बीच पहले नंबर पर पहुंच चुके है। वहीं भारतीय राजनेताs://hindi.oneindia.com/news/uttar-pradesh/up-became-a-religious-tourism-state-under-the-rule-of-yogi-governmओं के बीच सीएम योगी तीसरे एक्स पर लोकप्रियता के मामले में तीसरे नंबर पर हैं।
ये भी पढ़ें- योगी सरकार के राज में यूपी बना नंबर वन धार्मिक पर्यटन राज्य, जानें काशी और अयोध्या पहुंचे कितने लोग?












Click it and Unblock the Notifications