सुषमा स्‍वराज की जयंती पर यूपी सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, याद करते हुए लिखी ये पोस्‍ट

भारत की पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी को बुलंदियों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली स्‍वर्गीय सुषमा स्‍वराज की आज जयंती है। भाजपा की प्रखर वक्‍ता और देश की सफल विदेश मंत्री रहीं स्‍वराज की जयंती पर भाजपा समेत देश भर के दिग्गजों ने अपने-अपने अंदाज में याद किया है।

cm yogi

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने स्‍वर्गीय सुषमा स्‍वराज जी को भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए पोस्‍ट शेयर की है।

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने स्‍वराज जी की फोटो शेयर करते हुए लिखा

प्रखर वक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, 'पद्म विभूषण' सुषमा स्वराज जी भारतीय राजनीति में नारीशक्ति के साहस व कर्तव्यनिष्ठा की अद्वितीय प्रतीक हैं। जिन्‍होंने पूरी लगन और समर्पण के साथ उन्होंने मां भारती की सेवा की। आज उनकी जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

सुषमा स्‍वराज के जन्‍मदिन पर उनकी बेटी ने अपनी दिवंगत मां की फोटो शेयर करके ए‍क भावुक कर देने वाली पोस्‍ट लिखी है। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज की बेटी बांसुरी स्‍वराज ने लिखा

मां जन्मदिवस की हार्दिक बधाई।
आपकी कितनी याद आती है इसकी अभिव्यक्ति के लिए शब्द पर्याप्त नही होते और भाषा सिमट कर रह जाती है। यह आश्वासन ज़रूर है कि आपका स्नेह, आशीर्वाद, संस्कार, और शिक्षा, सदैव मेरा मार्ग प्रशस्त करते रहेंगें।
Happy Birthday Ma.

सुषमा स्‍वराज का जन्‍म 14 फरवरी 1952 में हुआ था। उनका निधन 6 अगस्त 2019 को दिल्‍ली AIIMS में हुआ था। अंबाला कैंट में जन्‍मीं सुषमा स्‍वराज के पति स्‍वराज कौशल हैं और उनकी इकलौती बेटी बांसुरी स्‍वराज हैं जो पेशे से सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट हैं। राजनीति में आने से पहले सुषमा स्‍वराज भी वकालत करती थी और जानी-मानी वकील थीं।सुषमा स्वराज ने सनातन धर्म कालेज, अंबाला कैंट , पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+