यूपी सीएम योगी ने देश की महान विभूतियों को सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न मिलने पर जताई खुशी
Bharat Ratna: राष्ट्रपति भवन में शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को देश की कई महान विभूतियों को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह, पूर्व पीएम नरसिंह राव, उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, सवामीनाथन और बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर थ्ज्ञक् भारत रत्न से सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सभी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर खुशी जाहिर की है।

सीएम योग आदित्यनाथ ने चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत 'भारत रत्न' दिए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा
"देश की समृद्धि का रास्ता गांव के खेत एवं खलिहानों से होकर जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किया गया 'भारत रत्न' सम्मान राष्ट्र के नव-निर्माण में उनके असाधारण योगदानों का अभिनंदन है। गांव, गरीब, वंचित, शोषित और अन्नदाता किसानों के समग्र उत्थान को समर्पित चौधरी साहब के अविस्मरणीय कार्यों ने भारतीय राजनीति को उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से सुवासित किया।
किसानों के मसीहा कहे जाने वाले स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को मरणोंपरांत दिए गए भारत रत्न को लेने के लिए जयंत चौधरी राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों से दादा को मिला भारत रत्न ससम्मान ग्रहण किया।
इसके अलावा कृषि क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानिक किया गया जिनकी 28 सितंबर 2023 मे निधन हो गया था एमएस स्वामीनाथन का सम्मान उनकी बेटी नित्या राव भारत रत्न लेने पहुंचीं थीं। सीएम योगी ने उनके लिए भी एक पोस्ट शेयर की है।
जिसमें सीएम योगी आदियनाथ ने लिखा महान कृषि वैज्ञानिक, हरित क्रांति के जनक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जी को मरणोपरांत 'भारत रत्न' से विभूषित किया गया। उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता और दूरदर्शिता से भारत में कृषि के उत्थान एवं अन्नदाता किसानों की समृद्धि व खुशहाली के एक नए युग की शुरुआत हुई।
इसक अतिरिक्त महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत 'भारत रत्न' से सम्मानित किए जाने को सीएम योगी ने इसे गौरान्वित करने वाला झण बताया। उन्होंने लिखा 'सामाजिक न्याय' को समर्पित रहा उनका पूरा जीवन भारतीय राजनीति के लिए सदैव एक आदर्श प्रतिमान रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications