पाकिस्तान समेत 155 देशों की नदियों के जल से 'रामलला' का जलाभिषेक, सीएम योगी करेंगे पूजा-अर्चना
Ramlala Jalabhishek: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जोरों पर चल रहा है और मंदिर का गर्भगृह जनवरी 2024 को आम जनता के लिए खुलने वाला है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को 155 देशों की नदियों के जल से रामलला का जलाभिषेक करेंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राम भक्त और दिल्ली बीजेपी नेता विजय जॉली के नेतृत्व में एक टीम उस दिन अयोध्या में दुनिया भर की नदियों से लाए गए कलश को सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ भी रहेंगे मौजूद
23 अप्रैल को यहां मनीराम दास छावनी सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी यहां 'जल कलश' की पूजा करेंगे। दुनिया भर के देशों से लाए गए पानी पर उन देशों के झंडे, उनके नाम और नदियों के नाम वाले स्टीकर लगे होंगे। कार्यक्रम में कई देशों के राजदूत भी शिरकत करेंगे।
पाकिस्तान की नदी का भी पानी चढ़ाया जाएगा
पाकिस्तान का पानी पहले पाकिस्तान के हिंदुओं ने दुबई भेजा और फिर दुबई से इसे दिल्ली लाया गया। अब इस जल को अयोध्या लाया जाएगा। पाकिस्तान के अलावा सूरीनाम, चीन, यूक्रेन, रूस, कजाकिस्तान, कनाडा और तिब्बत समेत कई अन्य देशों की नदियों से पानी आएगा।












Click it and Unblock the Notifications