वक्फ बोर्ड को लेकर सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्यों कहा अब नहीं चलेगी माफियागीरी?
CM Yogi Latest News Uttar Pradesh: केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड से संबंधित एक महत्वपूर्ण अधिनियम लोक सभा में पारित हो चुका है। इसे लेकर देश के कई बड़े नेताओं ने अपने मत रखें हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी बयान इसे लेकर सामने आया है। यह बयान उन्होंने प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में उस समय दिया जब वह मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के प्रिय सखा भगवान निषादराज गुहा के जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे थे।
सीएम योगी ने कहा कि वक्फ बोर्ड ने दावा किया था कि कुंभ की भूमि उनकी है।जो कही से तर्क संगत नहीं था। आज केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने वक्फ बोर्ड की मनमानी पर लगाम लगा दी है।

उन्होंने कहा कि यह बोर्ड पूरी तरह से माफिया बोर्ड बन गया था। इस अधिनियम के बाद से यह बोर्ड केवल कल्याणकारी कार्यों तक सीमित रहेगा। उत्तर प्रदेश में किसी भी प्रकार की माफियागीरी नहीं चलेगी ।
कहा कि हजारों वर्ष पहले इसी पावन धरा पर भगवान राम ने कदम रखा था। निषाद राज ने मित्रता का धर्म निभाते हुए भगवान राम को गंगा पार कराई और चित्रकूट तक उनका साथ दिया। आज वही मित्रता बीजेपी और निषाद पार्टी के बीच दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications