योगी आदित्यानाथ बोले-भारत के मुसलमान भारत के ही वंशज हैं
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया गिरोह राजनीतिक संरक्षण पाकर यूपी को जंगलराज बना रहे हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2022 से पहले किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी और किसान को आत्मनिर्भर बनाने उसके फसली ऋण को माफ करने के लिए काम किया,जनता पर अतिरिक्त टैक्स नही लगाएंगे।
योगी ने कहा कि यूपी विकास की दृष्टि से उत्कृष्टतम राज्यों में लाना चाहते है तो कृषि को प्राथमिकता देनी होगी। योगी ने कहा कि ,5 हजार से ज्यादा क्रय केंद्र स्थापित किए,गन्ना किसानो का पिछला बकाया दिया,22 हजार करोड़ का भुगतान कर चुके हैं।

योगी ने कहा 15 साल में यूपी को जंगलराज बना दिया गया था, विकास-सुशासन केलिए कानून राज स्थापित करना प्रतिबद्धता है।
अपराधी छुप नहीं सकता
योगी ने कहा कि माफिया गिरोह राजनीतिक संरक्षण पाकर यूपी को जंगलराज बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार में अपराधी छुप नहीं सकता,कचरा साफ करने में थोड़ा समय तो लगेगा।
बिजली के मसले पर योगी ने कहा कि प्रदेश में विद्युत वितरणसमान रूप से करेंगे,गरीबी परिवारो को निशुल्क कनेक्शन देंगे। बिजली की व्यवस्था सुधार के लिए टोलफ्री नंबर जारी किया गया है। प्रदेश में खराब सड़कों के मसले पर योगी बोले की हर साल हजारों करोड़ों खर्चा करने के बाद भी सड़क नहीं बनी।
योगी ने कहा कि यूपी के नौजवान को हर प्रतियोगिता का सामना करने लायक बना रहे,स्वास्थ्य क्षेत्र में भी परिवर्तन कर रहे हैं।
लागू किए गए NGT के मानक
योगी ने कहा कि शोहदों और मंचलों के लिए एंटी रोमियों स्क्वायड बनाया और एनजीटी के सभी आदेशो और मानकों को प्रदेश में लागू किया गया।
तीन तलाक के मसले पर योगी ने कहा कि यूपी सरकार तीन तलाक के मामले में मुस्लिम महिलाओ के साथ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट मे साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कोई जाति मजहब में कोई भी ऐसी प्रथा जो सशक्तिकरण को प्रभावित करता है तो उसे हटाना चाहिए। कहा कि भारत के मुसलमान भारत के ही वंशज हैं।
अब जाति का सहारा ले रही हैं माया
एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिप्पणी करते हुए योगी ने कहा कि सफल होने के लिए मायावती जाति का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि जातिवाद और तुष्टिकरण की कोई जगह अब नही,प्रदेश और देश में कोई चुनौती नही है।
योगी ने कहा कि इंसेफ्लाइटिस जड़ से खत्म करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे समय सीमा के अंदर इसे खत्म किया जाएगा और स्वच्छ भारत अभियान में ही इंसेफ्लाइटिस का उपचार छुपा है।












Click it and Unblock the Notifications