Swami Vivekananda Jayanti: सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर किया याद
Swami Vivekananda Jayanti birthday 2024, National Youth Day: आज स्वामी विवेकानंद की 161 वीं जयंती है। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें याद किया। इतना ही नहीं, सीएम योगी ने उन्हें कोटिश: नमन भी किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कार्ड पोस्ट किया है। साथ ही, लिखा,
महान सनातन धर्म व सर्वसमावेशी हिंदू संस्कृति की आभा को आधुनिक विश्व में प्रसारित करने वाले अद्भुत संत, असंख्य युवाओं के प्रेरणास्रोत, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन एवं 'राष्ट्रीय युवा दिवस' की सभी को हार्दिक बधाई! उनके अमर उद्घोष 'गर्व से कहो- हम हिंदू हैं' ने भारत की सुप्त सांस्कृतिक चेतना को जगाया था।

इतना ही नहीं, सीएम योगी ने जो पोस्ट कार्ड शेयर किया है उसपर लिखा, महान सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति की सुगंध को विश्व स्तर पर प्रसारित करने वाले अद्वितीय आध्यात्मिक गुरु युवा सन्यासी स्वाी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन।'
आपको बताते चले कि हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है, जो स्वामी विवेकानन्द की जयंती का प्रतीक है। लाखों-करोड़ युवा स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मनाते हैं और उनके जोशीले विचारों से प्रेरणा लेते हैं। बता दें कि जयंती सिर्फ उनके स्मरण का दिन नहीं, बल्कि युवाओं के सक्रिय रहने का दिन है।
इस दिन पूरे देश के स्कूल-कॉलेजों में स्वामी विवेकानंद पर भाषण, पाठ, सम्मेलन, निबंध-लेखन प्रतियोगिताएं, सेमिनार, खेल और अन्य महत्वपूर्ण कार्य आयोजित किए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications