UP News:अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए सुनहरा मौका, इस तारीख तक कर लें आवेदन

Maharajganj News In Hindi Uttar Pradesh: अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। उन्हें जल्द ही पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति जल्द ही मिलने वाली है। इसके पूरी जानकारी यहां देखें -

निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश के क्रम में प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव ने बताया कि वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्र 2025-26 में अध्ययनरत उ0प्र0 के मूल निवासी अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र/छात्राओं को पूर्व दशम (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12) हेतु आवेदन करने के लिए समय सारिणी निर्गत हुए हैं। जिसमें छात्र/छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन की तिथि 02 जुलाई, 2025 से 30 अक्टूबर, 2025 निर्धारित की गयी है।

maharajganj dm

अतः जनपद के सभी शिक्षण संस्थान / मदरसों एवं छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार समय सारिणी के अनुसार आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें। जन सामान्य की जानकारी एवं उपयोगार्थ उक्त समय सारिणी वेब साईट-scholarship.up.gov.in पर भी उपलब्ध है।

छात्रवृत्ति प्रदान किये जाने की योजना इस विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।
पात्रता की शर्तें -
योजनान्तर्गत केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जो उत्तर प्रदेश राज्य के स्थाई निवासी हो एवं जो उत्तर प्रदेश राज्य क्षेत्र के सम्बन्ध में विनिर्दिष्ट सामान्य वर्ग अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति से सम्बंधित हो ।
पूर्व दशम छात्रवृत्ति हेतु ऐसे अभ्यर्थी जिन्होनें किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय राजकीय सहायता प्राप्त विश्वविध्यालय एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश से मान्यता प्राप्त विद्यालय / शिक्षण संस्थान में संस्थागत छात्र के रूप में अध्ययनरत हो ।
दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु ऐसे अभ्यर्थी जिन्होनें किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय राजकीय सहायता प्राप्त विश्वविध्यालय एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मैट्रिकुलेशन या हायर सेकेंडरी या इससे कोई उच्चतर परीक्षा उत्तीर्ण कर ली हो।
छात्रवृत्ति हेतु सामान्य वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनके माता-पिता अध्वा अभिभावकों की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 1रू० 2.50 लाख से अधिक न हो ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+