CM Yogi ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन, कहा- 'अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत'
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर स्थित टाउनहाल पर महात्मा गांधी की व शास्त्री चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सीएम ने देश के दो विभूतियों को श्रद्धांजलि भी दी। इस अवसर पर सीएम योगी ने चरखा चलाया व खादी वस्त्र खरीदा।
इस अवसर पर सीएम ने राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री के राष्ट्रहित में किए गये कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उनके नेतृत्व को पूरी दुनिया इसे देख चुकी है। पूरा देश उनकी 154वींजयंती पर नमन कर रहा है।

सीएम ने कहा कि आज पूरी दुनिया को सत्य व अहिंसा का मार्ग दिखाने का श्रेय महात्मा गांधी को है।उन्होंने स्वदेशी, सत्य व अहिंसा का पालन करते हुए उन अंग्रेजों को देश छोड़ने को मजबूर कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों व निकायों में स्वच्छांजलि का कार्यक्रम चल रहा है। जो महात्मा गांधी को एक सच्ची श्रद्धांजलि है।
सीएम योगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का उद्घोष कर सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भरता के प्रति आह्वान किया। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
सीएम ने बापू की जयंती पर मुख्यमंत्री गोलघर के गांधी आश्रम में चरखा चलाया। इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications