आपातकाल के लिए कांग्रेस ने जनता से नहीं मांगी माफी, CM योगी ने कहा- उन्हें माफी मांगनी चाहिए
UP News: आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे भारत के संसदीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे 50 साल पहले इसी दिन इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने भारत के लोकतंत्र को नष्ट करने का प्रयास किया था।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकतंत्र का पूरी तरह से गला घोंटने के प्रयास में अटल बिहारी वाजपेयी, मोरारजी देसाई, जयप्रकाश नारायण और लालकृष्ण आडवाणी जैसे प्रमुख विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। इसके लिए कांग्रेस और उनके सहयोगियों को देश की जनता माफी मांगनी चाहिए।

आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार 25 जून को मीडिया कर्मियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के संसदीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय ठीक 50 वर्ष पहले आज ही के दिन देर रात को घटित हुआ था, जब तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भारत के संविधान का गला घोंटकर लोकतंत्र को पूरी तरह से समाप्त करने की साजिश रची थी।
इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 25 जून 1975 की रात के अंधेरे में भारत के लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश की। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी, मोरारजी देसाई, जयप्रकाश नारायण, लालकृष्ण आडवाणी और सभी विपक्षी दलों के नेताओं को जेल में बंद करके लोकतंत्र का पूरी तरह से गला घोंटने की कोशिश की।
50 साल बाद कांग्रेस में चेहरे तो बदल गए होंगे, लेकिन उनका चरित्र, उनके हाव-भाव अभी भी वही हैं, जो 1975 में दिखे थे... कांग्रेस और उनके सहयोगियों को देश और देश की जनता कभी माफी नहीं करेगी। उन्हें आज के दिन माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान सीएम ने इस बात पर जोर दिया कि पिछले कुछ सालों में कांग्रेस के चेहरे भले ही बदल गए हों, लेकिन उनका चरित्र और हाव-भाव वही है जो 1975 में था।
उन्होंने जोर देकर कहा कि देश और देश की जनता कांग्रेस और उसके सहयोगियों को इस दौरान की गई हरकतों के लिए कभी माफ नहीं करेगी। भारत में आपातकाल जून 1975 से 21 मार्च 1977 (21 महीने) तक चला था, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूरे भारत में आपातकाल की घोषणा की थी।
इस दौरान सभी नागरिक अधिकार समाप्त कर दिए गए थे। इंदिरा गांधी के कहने पर तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद द्वारा भारतीय संविधान की धारा 352 के तहत घोषित यह अवधि स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक समय में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications