केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सीएम योगी ने किया 15 करोड़ देने का ऐलान
Recommended Video

लखनऊ। दक्षिण राज्य केरल में आई बाढ़ से अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। केरल की मदद के लिए हर तरफ से मदद के हाथ आगे बढ़ रहे हैं। शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल को 500 करोड़ का राहत पैकेज देने का ऐलान किया है। इसके अलावा कई राज्यों ने केरल को सहायता देने की घोषणा की। इसी क्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केरल के लिए 15 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है।

सीएम योगी ने 10 करोड़ के राहत पैकेज का किया ऐलान
केरल में आई बाढ़ ने पूरे राज्य में भयंकर तबाही मचाई है। बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड के द्वारा मदद मांगी है। इसके अलावा सेना और कई एनजीओ राज्य में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। अब केरल की मदद के लिए कई राज्य भी आगे आए हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने केरल को 15 करोड़ रुपये का राहत पैकेज देने का ऐलान किया है।

यूपाी के अलावा इन राज्यों ने की मदद
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केरल को 10 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। पंजाब द्वारा दिए गए 10 करोड़ रुपये में से 5 करोड़ मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड में दिए जाएंगे, वहीं 5 करोड़ रुपये सामान के रूप में केरल भेजा जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केरल को 10 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। केजरीवाल ने बाढ़ हालातों पर केरल सीएम से बात भी की। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी त्रासदी से जूझ रहे केरल को 5 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही ओडिशा के मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए नावों के साथ 245 फायर कर्मियों को भेजने की घोषणा की है। बिहार के मुख्यमंत्री ने भी मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड के जरिये केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 करोड़ की मदद दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी केरल के लिए 10 करोड़ की सहायता का ऐलान किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार की तरफ से केरल को 20 करोड़ रुपये की तत्काल सहायता की घोषणा की है। गुजरात भी केरल की मदद के लिए आगे आया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड में 10 करोड़ रुपये दान दिए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी केरल सीएम पिनराई विजयन से फोन पर बात की और उन्हें हर संभव मदद देने का वादा किया।
-
Dulhan Kalpana ने सुहागरात से पहले की ऐसी डिमांड, सन्न रह गया दूल्हा, इनकार पर जिंदा जलाने की कोशिश -
UP Board 10th-12th Result 2026 Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट का कब खत्म होगा इंतजार? आ गया लेटेस्ट अपडेट -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications