यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने का किया ऐलान, जानें किसे मिलेगा लाभ

UP Free LPG Cylinders: उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस दीपावली पर राज्‍य की जनता को उपहार देने का ऐलान किया है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ लोकसभा चुनाव से पहले साल में दो बार फ्री गैस सिलेंडर देने का वादा पूरा करने की घोषणा मंगलवार को की हैं। इस दीपावली पर उज्‍जवला योजना के तहत आने वाले गैस सिलेंडर धारकों को एक गैस सिलेंडर फ्री दिया जाएगा। उज्‍जवला योजना के सिंलेंडर धारकों को एक सिलेंडर का पैसा उनके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

cm yogi

सीएम योगी ने मंगलवार को बुलंदशहर में ऐलान किया कि उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को "दिवाली उपहार" के रूप में एक रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। इस फैसले से राज्य के 1.75 करोड़ परिवारों को फायदा होने की उम्मीद है। सीएम योगी ने कहा अब हमने यह भी निर्णय लिया है कि उज्ज्वला योजना के प्रत्येक लाभार्थी को दिवाली उपहार के रूप में एक रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा।

बता दें यूपी की योगी सरकार ने साल में दो मुफ्त सिलेंडर देने का वादा डेढ़ साल पहले किया था, जिसे वो इस दिवाली के मौके पर पूरा करने जा रही है। सीएम योगी के सार्वजनिक मंच से दिवाली के मौके पर एक मुफ्त सिलेंडर दिए जाने के ऐलान के पहले ही इससे संबंधी तैयारियां कर ली गई थी।

राज्य के मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को सीएम की इस योजना से संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे। वहीं मुख्य सचिव इस योजना से संबधित प्रस्ताव के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी।

उत्‍तर प्रदेश में उज्‍जवला योजना के तहत लगभग 75 लाख लाभार्थियों को गैस कनेक्‍शन दिए गए हैं। जिन्‍हें दिवाली के मौके पर सीएम योगी के ऐलान के अनुसार फ्री सिलेंडर दिए जाएंगे। हालांकि ये सिलेंडर पहले लाभार्थी अपने पैसे से खरीदेंगे, इसके बाद उज्‍जवला योजना के गैस कनेक्शन धारकों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के जरिए मुफ्त सिलेंडर का पैसा भेजा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बुलंदशहर में दिवाली के मौके पर फ्री सिलेंडर का उपहार देने का ऐलान करने के साथ ही कहा पीएम आवास योजना की बदौलत उत्तर प्रदेश में 55 लाख महिलाएं घर की मालिक बन गई हैं और 'स्वच्छ भारत' अभियान के कारण राज्य में 2.75 लाख शौचालयों का निर्माण हुआ है। सीएम ने कहा पीएम मोदी के पिछले साढ़े नौ साल के कार्यकाल में समृद्ध, शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भारत हमने देखा है ।

योगी आदियनाथ ने कहा कि नए भारत में देश के युवाओं और महिलाओं सहित सभी को लाभ होगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान अब उस बिंदु पर पहुंच गया है जहां पारुल चौधरी (महिला 5000 मीटर) और अन्नू रानी (भाला फेंक) एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत रही हैं। उन्‍होंने एशियन गेम्‍स में विदेशी धरती पर जाकर जीत हासिल कर भारत को गौरान्वित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+