मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर यूपी CM बोले- आज भारत को कोई टेढ़ी नजर से नहीं देख सकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को नौ साल पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा मोदी सरकार आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगावाद को नियंत्रित करने में सफल रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को नौ वर्ष पूरे हो चुके हैं। पहली बार 2014 में इसके बाद 2019 में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में बहुमत की सरकार बनाई थी। प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी को देश की कमान संभालते हुए नौ साल पूरे हो चुके हैं।
पीएम मोदी के नौ साल का कार्यकाल पूरा होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा आज किसी भी देश की भारत को टेढ़ी नजर से देखने की हिम्मत नहीं है। भारत ने हमेशा अपने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश की, आज भारत को उसी भाषा में जवाब दे रहा है।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा आज भारतीय सीमाएं सुरक्षित हैं, ये मोदी सरकार की ही देन है। उन्होंने कहा अलगाववाद, आतंकवाद और नक्शलवाद को पूरी तरह नियंत्रित करने में मोदी सरकार सफल रही है।
सीएम योगी ने कहा कि मोदी सरकार में देश की जनता का जीवन सुधरा है। देश ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बहुत तेजी से विकास किया है, इसके साथ ही इंटरनेशलल स्तर पर भारत के सम्मान में बढ़ोत्तरी हुई है।
इसी बात को बढ़ाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत को किसी भी देश की टेढ़ी निगाह से देखने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा हम अपने पड़ोसी तो बदल नहीं सकते, तो हमने अब उन्हीं की भाषा में जवाब दे रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में वैश्विक स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है।
सीएम ने कहा अभी हाल ही में पापुआ न्यू गिनी में प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के पैर छूकर स्वागत किया। वहीं आस्ट्रेलियां में प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के व्यक्तित्व की तारीफ की और तो और अमेरिका के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑटोग्राफ लेने की बात कही।
सीएम योगी ने पाकिस्तान पर वार करते हुए कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से आवाज अठ रही है कि पाकिस्तान से मुक्ति देकर भारत में हमें फिर से शामिल करें।
उन्होंंने की दुनिया को आतंकवाद की भट्टी में झोंकने वाले पाकिस्तान में रोटियों के लिए छीन-झपटी मची हुई है। सीएम ने कहा भारत का सबसे उपजाऊ जमीन पाकिस्तान में चल गरई लेकिन पाकिस्तान संभाल नहींगया और आज वो दरिद्र हो गया है और भारत की इकनॉमी पांचवें नंबर पर थी।
#WATCH | Today no one can look at India crookedly. India has always tried to maintain a good relationship with its neighbouring countries...Today India is replying in the same language. Indian borders are now secure: UP CM Yogi Adityanath on completion of 9 years of PM Modi govt pic.twitter.com/SIHvCXP3d7
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 29, 2023












Click it and Unblock the Notifications